Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी मां और शिशु के लिए है खतरनाक, खून बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Iron Rich Foods For Pregnancy: डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करके प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इन फूड्स के बारे में -

प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी मां और शिशु के लिए है खतरनाक, खून बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें

Written by priya mishra |Published : January 30, 2024 5:28 PM IST

Iron Rich Foods For Pregnancy: प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को आयरन की कमी हो जाती है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जो शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी होने पर एनीमिया होने का खतरा रहता है, जो मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी हो, तो उसे थकान  और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भावस्था में आयरन भ्रूण के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से प्रीमैच्योर बर्थ और शिशु का वजन कम होने की समस्या का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, दवाओं और डाइट के मदद से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

पालक

पालक आयरन का एक बहुत अच्छा सोर्स माना जया है। इसके अलावा, इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है। आप पालक को सूप, सब्जी या स्मूदी के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अनार

अनार में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन के, फाइबर, कैल्शियम, जिंक और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। प्रेग्नेंसी में गर्भवती महिलाएं अनार खा सकती हैं या इसके जूस का सेवन कर सकती हैं।

Also Read

More News

ड्राई फ्रूट्स

प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकती हैं। बादाम किशमिश, पिस्ता, अखरोट और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आप स्नैक्स के रूप में इनका सेवन कर सकती हैं। हालांकि, ड्राई फ्रूट्स का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें।

चुकंदर

चुकंदर में आयरन के साथ-साथ विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। यह प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। प्रेग्नेंसी में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप चुकंदर का सेवन सलाद या जूस के रूप में कर सकती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चौलाई

चौलाई, जिसे राजगिरा या अमरंथ भी कहते हैं, आयरन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फाइबर, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और एनीमिया की शिकायत दूर हो सकती है। इतना ही नहीं, यह पाचन, हड्डियों और दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।