
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 14, 2020 8:39 PM IST
आपकी डायट से मिलने वाले ये 4 पोषक तत्व बढ़ाते हैं इम्यूनिटी, इन फूड्स से करें ज़रूरत पूरी
Foods to Boost Immunity: बरसात का मौसम शुरु हो गया है। जहां मॉनसून में गर्मी और उमस से आराम मिलता है वहीं यह मौसम इम्यून सिस्टम के लिए नुकसानदायक भी साबित होता है। दरअसल, नमी भरे मौसम में बैक्टेरिया पनपने के लिए अनुकूल माहौल मिलता है। जिससे, कई प्रकार के इंफेक्शन्स और बीमारियों (Monsoon Diseases) का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खुद को बीमारियों से बचाने के लिए आपको अपने इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाना चाहिए। स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी के लिए आप अपनी डायट में ऐसे फूड्स शामिल करें, जिनसे आपको इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पोषक तत्व प्राप्त हो सकें। आइए जानते हैं कौन-से पोषक तत्व हैं स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी के लिए आवश्यक (Foods to Boost Immunity)
आपके इम्यून सिस्टम को विटामिन सी से कई प्रकार से सहायता मिलती है। यह इंफेक्शन से लड़ने वाली इम्यून सेल्स के निर्माण में मदद करता है और उनको सही तरीके से काम करने में सहायता करता है। विटामिन सी खट्टे फलों और कुछ हेल्दी सब्ज़ियों से प्राप्त किया जा सकता है। नींबू, मौसमी, ऑरेंज, हरी-लाल शिमला मिर्च, ब्रोकोली, हरी पत्तेदार सब्ज़ियों और टमाटर विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं।
सूरज से प्राप्त होने वाली विटामिन डी इम्यून सिस्टम के लिए सबसे ज़रूरी तत्वों में से है। विटामिन डी की कमी के कारण मौसमी बीमारियों और वायरल इंफेक्शन्स का खतरा भी बढ़ जाता है। विटामिन डी के लिए दूध, डेयरी प्रॉडक्ट्स, फैटी फिश और अंडे जैसी चीज़ों का सेवन करें।
इसेंशियल ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ना केवल ब्रेन और दिल की सेहत के लिए ज़रूरी है। बल्कि, वे रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में भी योगदान करते हैं। अखरोट, फ्लैक्सीड, चिया सीड्स के अलाव मछलियों से प्राप्त होने वाला यह पोषक तत्व आपकी आंखों को भी हेल्दी रखता है। साथ ही व्हाइट ब्लड सेल्स की कार्यक्षमता बढ़ाता है, जो हानिकारक बैक्टिया और वायरस का खात्मा करते हैं। यह शरीर में अंदरूनी सूजन भी कम करता है। जिससे, इंफेक्शन से ठीक होने में मदद होती है।
हेल्दी डायट हेल्दी इम्यून सिस्टम के लिए ज़रूरी है। प्रोटीन से भरपूर डायट खाने से आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। प्रोटीन से मिलने वाले अमिनो एसिड्स इम्यून सेल्स को विकसित होने में सहायता करते हैं। इसी तरह प्रोटीन एंटीबॉडीज़ बनाने में भी मदद करता है। इसी तरह प्रोटीन इंफेक्शन की वजह से होने वाले तनाव को भी कम करता है। जिससे, आपको स्वस्थ रहने में सहायता होती है। (Foods to Boost Immunity)