Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सूजन और इम्यूनिटी को करना है बूस्ट, तो इन 5 खाने वाली चीजों से बनाएं दूरी

Inflammatory Foods to Avoid : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आहार के बारे में जिससे दूरी बनाना है जरूरी? 

सूजन और इम्यूनिटी को करना है बूस्ट, तो इन 5 खाने वाली चीजों से बनाएं दूरी

Written by Kishori Mishra |Updated : December 29, 2022 12:09 PM IST

Corona Prevention : कोरोना महामारी एक बार फिर दुनियाभर में आतंक मचा रही है। पिछले कुछ दिनों से हम मे से कई लोगों ने अपने मन से कोरोना के डर को खत्म कर दिया था, जिसकी वजह से न तो मास्क पहने थे और न ही भीड़ में जानें से बचते थे। लेकिन अब आपके द्वारा इस तरह की गलती की गई तो यह आपके लिए घातक हो सकती है। इसलिए कोरोना महामारी से बचने के लिए इस तरह की गलती न करें। शरीर को स्वस्थ और कोरोना से बचाव के लिए संतुलित पोषक तत्वों पर ध्यान देने की कोशिश करनी चाहिए। हमारे आहार से लेकर हमारी लाइफस्टाइल तक - संक्रमण के बढ़ते जोखिम को रोकने में मददगार हो सकती है। ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान दें। कुछ ऐसे आहार हैं, जिसकी वजह से महामारी का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों के सेवन से कमजोर होती है इम्यूनिटी ?

कोरोना से बचना है तो इन खाने वाली चीजों से बनाएं दूरी

चीनी है नुकसानदायक

चीनी स्वास्थ्य के लिए काफी अनहेल्दी माना जाता है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन के मुताबिक, बहुत अधिक चीनी का सेवन करने से  ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना होती है। इसके साथी ही यह पुरानी सूजन को भी बढ़ सकता है। इसकी वजह से हार्ट डिजीज भी बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाह रहे हैं तो चीनी का सेवन न करें। इसके बजाय आप नैचुरल स्वीटनर्स जैसे गुड़ का सेवन कर सकते हैं। 

ज्यादा नमक है खतरनाक

पीडियाट्रिक्स जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन मुताबिक, बहुत अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगती है, जिसकी परिणामस्वारूप शरीर में सूजन की परेशानी भी बढ़ सकती है। अगर आपको पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है या फिर हार्ट डिजीज का खतरा है, तो अधिक मात्रा में नमक का सेवन न करें। इससे आपकी परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन एक चम्मच से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।

Also Read

More News

रेड मीट कमजोर कर सकता है इम्यूनिटी

पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, रेड मीट का अधिक सेवन करने से आपको हार्ट डिजीज होने का खतरा है। इसके अलावा रेड मीट का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और क्रोनिक डिजीज बढ़ने का खतरा रहता है। अगर आप अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रेड मीट का सेवन करने से बचें। 

इम्यूनिटी पर असर डालता है शराब 

किसी भी स्थिति में शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं होता है। वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के एक रिपोर्ट के मुताबिक,  शराब का सेवन करने से आंतों में सूजन का सकती है। इसके अलावा इस सीजन की वजह से शरीर का कई कार्य प्रभावित होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी इम्यून पावर बूस्ट हो, साथ ही गंभीर बीमारियां दूर रहे तो आज से ही शराब से दूरियां बना लें। 

प्रोसेस्ड फूड को कहें न

इम्यूनिटी को अगर आप बूस्ट करना चाहते हैं तो प्रोसेस्ड फूड का सेवन बंद कर देँ। प्रोसेस्ड फूड जैसे कुकीज, चॉकलेट, पिज्जा जैसी चीजें ट्रांस-फैट से भरी होती हैं, जो आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसकी वजह से दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा भी बढ़ सकता है। साथ ही इसके कारण आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी प्रभावित होती है। अगर आप अपने शरीर को स्वसस्थ रखना चाहते हैं तो प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बना लें। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अधिक नमक, चीनी जैसी चीजों से दूरियां बनाना जरूरी है। खासतौर पर इस बढ़ते कोरोना के मामलों में अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। वहीं, अगर आपको किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है तो एक्सपर्ट से तुरंत सलाह लें।