Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Foods to avoid in your lunch to control weight: जिस प्रकार गलत समय पर सही खाना भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है, उसी प्रकार सही समय पर गलत खाना भी नुकसान पहुंचाता है। हम लंच की बात कर रहे हैं, बड़े हों या छोटे बच्चे हर किसी को लंच में टेस्टी चीजें लेके जाने का मन होता है। लेकिन कई बार ये टेस्टी फूड्स शरीर का वजन बढ़ाने में खूब मदद करती हैं। लंच ब्रेक के दौरान थोड़ी देर के लिए काम से दूर होकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेना, व्यक्ति को फिर से तरोताजा और ऊर्जावान महसूस कराता है। यह समय रिश्तों को मजबूत करने का भी अवसर हो सकता है, खासकर जब परिवार या दोस्तों के साथ लंच किया जाए। कुल मिलाकर, लंच ब्रेक एक छोटा सा आराम है जो पूरे दिन को बेहतर बनाता है। मगर लंच के दौरान अगर आप कुछ खास प्रकार की चीजों का सेवन करते हैं तो ये आपकी वजन घटाने की यात्रा को रोक सकते हैं। बहुत से लोग यह सोचते हैं कि लंच में जो भी खाने के लिए मिलता है, वह सही होता है, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से वजन घटाने की प्रक्रिया में रुकावट आ सकती है। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन पर कंट्रोल पाने की कोशिश कर रहे हैं, तो अपने लंच में ऐसे फूड्स को ले जाना आज से ही बंद कर दें।
लंच में अक्सर तले हुए आलू, पकौड़ी, समोसा या फिर चिकन नगेट्स जैसी चीजों को शामिल करना वजन बढ़ाने में सहायक होता है। ये खाद्य पदार्थ अधिक कैलोरी और वसा से भरपूर होते हैं, जिससे शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होता है। तले हुए खाने से पेट में भारीपन और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं, जो वजन घटाने में रुकावट डालती हैं।
लंच में सलाद या सैंडविच के साथ हम अक्सर तरह-तरह के सॉस और ड्रेसिंग्स का उपयोग करते हैं, जैसे मेयोनेज़, केचअप, या सलाद ड्रेसिंग। हालांकि यह स्वाद को बढ़ाते हैं, लेकिन ये कैलोरी और शक्कर से भरपूर होते हैं। इनका अधिक सेवन वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है, क्योंकि ये बिना किसी पोषण के केवल अतिरिक्त कैलोरी देते हैं।
व्हाइट ब्रेड और नान जैसी चीजें आपके लंच का हिस्सा हो सकती हैं, लेकिन यह कार्बोहाइड्रेट का स्रोत होने के कारण वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। इन खाद्य पदार्थों में फाइबर की कमी होती है, जिससे पाचन धीमा होता है और भूख जल्दी लगती है, जिससे आप अधिक खाने की ओर आकर्षित होते हैं। साथ ये फूड्स कब्ज का कारण भी बनते हैं।
लंच के दौरान पैकिंक वाले जूस, सोडा, या स्वीट ड्रिंक्स पीने से शरीर में चीनी की मात्रा बढ़ जाती है, जो वजन बढ़ाने का मुख्य कारण है। इनमें कोई भी आवश्यक पोषक तत्व नहीं होते, सिर्फ खाली कैलोरी और शक्कर होती है। इन पेयों का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ता है, जिससे वजन बढ़ने की प्रक्रिया तेज होती है।
यदि आप वजन कम करने का लक्ष्य रखते हैं, तो इन खाद्य पदार्थों को अपने लंच से बाहर रखें। इसके बजाय, स्वस्थ विकल्पों जैसे हरी सब्जियां, ग्रिल्ड चिकन, दलिया, या ब्राउन राइस को शामिल करें। इससे न केवल आपका वजन नियंत्रित रहेगा, बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी मिलेगा।