गर्मी में इम्यूनिटी बढ़ाने के चक्कर में डाइट में न शामिल करें ये 6 फूड्स, फायदे की जगह होंगे चौंकाने वाले नुकसान

foods to avoid for immunity in hindi : गर्मी के दिनों में इम्यूनिटी को बढ़ाने के चक्कर में कुछ चीजें स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में, जो आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 24, 2021 6:15 PM IST

foods to avoid for immunity in hindi : दुनियाभर में कोरोनावायरस की शुरुआत से इम्यूनिटी को लेकर हो-हल्ला मचा हुआ है। इम्यूनिटी बढ़ाने के चक्कर में लोग न जाने क्या-क्या कर रहे हैं। कोई दिन में 4-5 बार तक काढ़ा पी रहा है तो कोई मेडिकल शॉप से तरह-तरह की दवाइयां ले रहा है। इतनी ही नहीं लोग घर में रखी चीजों का भी अंधाधुंध इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वैक्सीन की किल्लत ने भी लोगों को इन चीजों के अधिक सेवन के लिए मजबूर किया है क्योंकि लोगों के पास और कोई विकल्प नहीं है। लेकिन इस बात को जान लें कि गर्मी के दिनों में इम्यूनिटी को बढ़ाने के चक्कर में कुछ चीजें स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ चीजों के बारे में, जो आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के चक्कर में गर्मी में ज्यादा न खाएं ये चीजें

​अदरक

अदरक को आयुर्वेद में किसी स्वास्थ्यवर्धक औषधि से कम नहीं माना जाता लेकिन ज्यादा मात्रा में अदरक शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। ज्यादा अदरक खाने से ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है, जो कि हाइपो ग्लाइसीमिया का कारण बन सकता है। विशेष रूप से अगर आप रात को अदरक की चाय पीने के शौकीन हैं तो आज से ही इन्हें बंद कर दें। गर्मी में अदरक से पेट खराब और दस्त जैसी समस्या पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं सीने में जलन और पेट में गैस भी अदरक के सेवन का कारण बन सकती है।

​लहसुन

लहसुन भी एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो बहुत ही गर्म होती है। गर्मी के दिनों में लहसुन का ज्यादा सेवन सीधा लिवर पर हमला करता है और कोई भी व्यक्ति पेट संबधी बीमारियों का शिकार हो जाता है। लहसुन के अधिक सेवन से लिवर में टॉक्सिसिटी (Liver toxicity) जैसी समस्या भी हो सकती है।

​गुड़

किसी भी प्रकार की शुगर से गुड़ को बेहतर माना जाता है लेकिन गर्मियों में गुड़ का सेवन कब्‍ज की परेशानी पैदा कर सकता है। गुड़ वाली चाय या ज्यादा काढ़ा पीने से नाक से खून निकल सकता है।

​बादाम

गर्मी के दिनों में बादाम से आपको दस्त लग सकते हैं। इतना ही नहीं इसमें विटामिन-ई भी अधिक होता है, जो कि सिरदर्द का कारण बन सकता है। बादाम में अगर थोड़ा कड़वापन है तो भूलकर भी न खाएं क्योंकि इसमें मौजूद हाइड्रोसायनिक एसिड श्वास की समस्या पैदा कर सकता है।

​बाजरा

बाजरा गर्मियों में शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। बाजरा अधिक खाने से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है और किडनी में पथरी की संभावना भी बढ़ जाती है।

​लाल मिर्च

सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए लाल मिर्च प्रयोग में लाई जाती है लेकिन अत्यधिक मात्रा में सेवन कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता हैं। सीने में जलन, एसिडिटी की समस्या लाल मिर्च के अधिक सेवन से जुड़ी हुई है। लाल मिर्च के सेवन से मतली और दस्त भी लग सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source