Food Combinations to Avoid : दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, पड़ जाएंगे बीमार

हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन दही के साथ (Foods to avoid eating with curd) करने से आपको कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 31, 2021 2:37 PM IST

Foods to avoid eating with curd in Hindi: दही खाने के सेहत पर कई फायदे होते हैं। दही (Curd benefits) के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। पेट की सेहत दुरुस्त रहती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होती है। दही में सबसे ज्यादा कैल्शियम, प्रोबायोटिक तत्व, विटामिन बी2, बी12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन आदि अधिक मात्रा में होता है। गर्मी के दिनों में दही का सेवन पेट को ठंडा रखता है। लस्सी, छाछ पीने से लू, डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। दही का सेवन करना हेल्दी होता है, लेकिन इसे कुछ खाद्य पदार्थों के साथ खाने (Food combinations to avoid) से सेहत को नुकसान हो सकता है। हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन दही के साथ (Foods to avoid eating with curd) करने से शरीर के लिए जहर के समान हो सकता है।

दही खाते हैं, तो प्याज ना खाएं साथ

यदि आप दही भोजन में ले रहे हैं और साथ ही सलाद में प्याज भी है, तो इसे साथ में खाने से (dahi ke sath kya nahi khana chaiye in hindi) बचें। कई बार लोग दही का रायता टमाटर, खीरा, प्याज डालकर बनाते हैं। प्याज डालकर रायता खाने से सेहत को लाभ होने के साथ हो सकता है नुकसान। दही की तासीर ठंडी होती है और प्याज का गर्म। दोनों को साथ में खाने से स्किन एलर्जी हो सकती है। सोरायसिस, एक्जिमा, गैस, उल्टी, डायरिया, जी मिचलाने, अपच, पेट में दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आयुर्वेद में भी दही का सेवन प्याज के साथ करने को वर्जित माना गया है।

मछली को दही में पकाकर खाना है अनहेल्दी

कुछ लोग होते हैं, जो मछली में दही डालकर पकाते हैं। बेशक आपको यह खाने में अच्छा लगता हो, लेकिन इसके नुकसान भी होते हैं। मछली में प्रोटीन होता है। दही में भी प्रोटीन की मात्रा होती है। दो प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ को साथ में नहीं खाना चाहिए। इससे अपच, पेट दर्द, गैस, उल्टी आदि की समस्या हो सकती है।

दही-आम ना खाएं साथ-साथ

आम की तासीर गर्म होती है, जबकि दही की तासीर ठंडी। ऐसे में दो अलग तासीर वाली चीजों को एक साथ खाने में सेहत को फायदा नहीं नुकसान ही होता है। इससे स्किन डिजीज हो सकती है। शरीर में टॉक्सिन पदार्थ बढ़ सकता है, जिससे पाचन क्रिया भी प्रभावित हो सकती है।

दही खाने के बाद ना पिएं दूध

यदि आप दही खाएं हैं, तो तुरंत ही दूध ना पिएं। आयुर्वेद में भी इन दोनों को एक साथ खाने के कई नुकसान बताए हैं। यदि आप दूध-दही साथ में खाते हैं, तो पेट दर्द, गैस, अपच, दस्त आदि समस्या हो सकती है।

केला और दही खाना भी नुकसानदायक

अधिकतर लोग दूध-केला साथ में खाते हैं। कुछ लोग जो बहुत दुबले होते हैं, वे वजन बढ़ाने के लिए भी इन दोनों को साथ में खाते हैं। लेकिन आप दही के साथ केला खाते हैं, तो ऐसा ना करें। नमकीन फ्रूट रायता में लोग दही, केला और अन्य फल डालकर बनाते हैं, पर इसे खाना सेहत के लिए हेल्दी नहीं होता है।

आम खाने के बाद इन 5 चीजों को खाना है जहर के समान, इन रोगों से घिर सकता है आपका शरीर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source