Eating Habit : चिकन खाते हैं, तो इसके साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें

जानें, चिकेन के साथ कौन सी चीजों को खाने से बचना चाहिए...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 8, 2019 1:28 PM IST

हर नॉनवेजीटेरियन लोगों को चिकन खाना खूब पसंद होता है। चिकन से आप कई तरह के डिशेज बनाकर खाना का लुत्फ उठाते होंगे, पर क्या आप ये जानते हैं कि चिकन को भी कुछ चीजों के साथ खाने से परहेज करना चाहिए? जिस तरह से मछली के साथ आपको दूध आदि खाने से मना किया जाता है, उसी तरह चिकन के साथ भी आपको दूध-दही खाने से बचना (Foods to avoid eating with chicken) चाहिए। इन्हें चिकन के साथ खाना आपकी सेहत के लिए सही नहीं हैं।  जानें, चिकेन के साथ कौन सी चीजों को खाने (Foods to avoid eating with chicken) से बचना चाहिए...

मछली

वैसे तो किसी भी पार्टी फंक्शन में एक साथ कई नॉनवेज आइटम बनते हैं, जैसे चिकन, मटन, अंडा, मछली, लेकिन इनमें से एक चीज है, जिसे चिकन के साथ नहीं खाना चाहिए। वह एक चीज है मछली। चिकन प्रोटीन का स्रोत होता है, वहीं मछली में भी प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। वैसे, दोनों चीजों में अलग प्रकार का प्रोटीन होता है। इस वजह से जब आप मछली और चिकन साथ में खाते हैं, तो इनमें मौजूद प्रोटीन शरीर पर अलग तरीके से रिएक्ट करते हैं। इन प्रोटीन्स का शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

दही

चिकन की कई रेसिपीज हैं, जिनमें दही डाली जाती है। यह टेस्टी भी लगता है, लेकिन जब आप दोनों को एक साथ खाते हैं तो यह सेहत के लिए सही नहीं है। चिकन (eating curd with chicken) खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। दही की तासीर ठंडी होती है, जो पेट में जाकर ठंडक प्रदान करती है। एक ठंडा और एक गर्म, जब शरीर में एक साथ दो अलग-अलग तासीर वाली चीजें जाती है, तो दोनों तत्व आपस में मिलकर पाचन क्रिया पर बुरा असर डालते हैं। इससे पाचन शक्ति को इन्हें पचाने में काफी मेहनत करनी पड़ती है।

दूध

दही की ही तरह दूध का सेवन भी चिकन के साथ नहीं करना चाहिए। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। आयुर्वेद में दूध पीने के कुछ नियम बताए गए हैं। इसे कभी भी और किसी भी चीज के साथ पीने से बचना चाहिए। चिकन खाते वक्त जब आप दूध पीते हैं, तो आप जहर का सेवन कर रहे होते हैं। दूध में मौजूद पोषक तत्व चिकन के पोषक तत्वों के साथ मिलकर शरीर पर प्रतिकूल असर करते हैं। इन्हें साथ में खाने से शरीर में रिएक्शन या एलर्जी भी हो सकती है। स्किन की समस्या जैसे रैशेज, खुजली, सफेद दाग आदि हो सकते हैं। अक्सर मांएं, बच्चों को चिकन थोड़ा बहुत खिला देती हैं, फिर उसके थोड़ी देर बाद ही उन्हें दूध पीने के लिए दे देती हैं, ऐसा बिल्कुल भी ना करें।

मसल्स को बनाना है स्ट्रॉन्ग, रात में सोने से पहले खाएं ये चीजें

Cholesterol Level : कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source