स्वस्थ रहने के लिए लंच में शामिल करें ये 4 फूड्स, जानें कौन से फूड्स हैं ज्यादा हेल्दी

Healthy food for lunch: दोपहर के समय की डाइट का सही होना जरूरी है, जो आपकी स्वास्थ्य को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 19, 2024 2:31 PM IST

Foods to add in your lunch diet for good health: लंच दिन का मध्य का भोजन है, जो आपको दोपहर के समय ऊर्जा प्रदान करता है, जो कमजोरी व थकान जैसी समस्याओं को दूर करता है। यह आपके कार्य और गतिविधियों के लिए आवश्यक ऊर्जा को बनाए रखता है। साथ ही हेल्दी रहने के लिए आपके लंच में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का होना जरूरी है। संतुलित लंच न केवल आपको दिनभर ऊर्जा देता है, बल्कि आपके शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है। नियमित रूप से समय पर लंच करने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहता है, जिससे आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। वहीं सही पोषण से आपका मूड और मानसिक फोकस बेहतर होता है। यह कार्यक्षमता को बढ़ाता है और मानसिक थकावट को कम करता है। तो हेल्दी लंच लेने से आपको भूख कम महसूस होती है, जिससे स्नैक्स के रूप में अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों का सेवन कम होता है। यह वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही इस संतुलित आहार से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए आज हम आपको यहां चार ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लंच में शामिल करने से आप सेहतमंद रह सकते हैं।

(Also read - शरीर को हेल्दी रखने के लिए स्पेशल फूड्स)

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green vegetables foods for lunch)

हरी पत्तेदार सब्जियां स्वस्थ रहने के लिए सबसे जरूरी हैं। पालक, केल, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियों में विटामिन ए, सी, के और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। ये एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करती हैं और हृदय रोगों का खतरा कम करती हैं। आप इन्हें सलाद, सूप या सब्जी के रूप में अपने लंच में शामिल कर सकते हैं।

प्रोटीन वाले फूड्स (High protein foods for lunch)

प्रोटीन शरीर के निर्माण और मरम्मत के लिए आवश्यक होता है। यह मांसपेशियों को मजबूत करता है और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। दाल, चना, अंडा, पनीर और टोफू जैसे प्रोटीन स्रोत लंच में होना चाहिए। आप दाल, पनीर की सब्जी या अंडे से बने व्यंजन लंच में ले सकते हैं।

साबुत अनाज (Whole Grains for lunch)

साबुत अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। यह साबुत अनाज, जैसे कि ब्राउन राइस, ज्वार, बाजरा, और क्विनोआ में फाइबर और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते हैं, जिन्हें आपको अवश्य रूप से अपनी डाइट में शािल करना चाहिए। आप ब्राउन राइस या रोटी को साबुत अनाज से बनाकर लंच में शामिल करें।

ताजे फल (Fresh fruits for lunch)

फल विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये न केवल पाचन में मदद करते हैं बल्कि त्वचा को भी निखारते हैं और शरीर को ताजगी देते हैं। सेब, केला, संतरा, और बेरी जैसे फल ऊर्जा का अच्छा स्रोत होते हैं। लंच के साथ या बाद में फल के रूप में खा सकते हैं या उन्हें सलाद में शामिल कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source