बाल झड़ने की समस्या से परेशान डाइट में शामिल करें ये 5 खास फूड्स, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Diet for hair fall: हेयरफाल जैसी समस्या से निपटने के लिए भी सही डाइट का होना जरूरी है, इसलिए डाइट में कुछ खास चीजों का सेवन करें। अगर आपके बाल झड़ने लगे हैं, तो आप अपनी डाइट में इन खास चीजों का शामिल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : September 17, 2024 2:40 PM IST

Foods to add in your diet to control hair fall: बालों को सौंदर्य से जोड़कर देखा जाता है, जो कि सही भी है, क्योंकि यह आपकी खूबसूरती का ही तो एक रूप है। लेकिन आज की हमारी लाइस्टाइल में इनके झड़ने की समस्या आम हो गई है। हालांकि बाल झड़ने की सबसे आम वजहों में तनाव, पोषक तत्वों की कमी, रूसी, स्कैल्प में एक्स्ट्रा ऑयल, बीमारी और थायराइड इंबैलेंस मुख्य है। वहीं बाल झड़ने की समस्या से निपटने के लिए आपकी डाइट में कुछ खास खाद्य पदार्थ शामिल करना लाभकारी हो सकता है। खाली पेट सेहतमंद भोजन के सेवन से आपके बालों को जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं, जो उनकी मजबूती और वृद्धि में मदद करते हैं। इसलिए आज हम आपको यहां पांच तरह के फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने खाली पेट डाइट में शामिल कर अपने बालों को गिरने से रोक सकते हैं।

(Also Read - पुरुषों में बाल झड़ने से रोकने के उपाय)

1. अखरोट (Walnut for hair fall)

अखरोट बालों के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन E और बायोटिन होते हैं, जो बालों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स बालों को नमी प्रदान करते हैं और बालों के झड़ने को कम करने में मदद करते हैं। आप सुबह खाली पेट एक मुट्ठी अखरोट खाकर इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2. अंडे (Eggs for hair fall)

अंडे प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर होते हैं, जो बालों की वृद्धि और मजबूती के लिए आवश्यक हैं। प्रोटीन बालों को मजबूत बनाता है और बायोटिन बालों की सेहत को बेहतर बनाता है। आप इसे डाइट में शामिल करने के लिए सुबह खाली पेट उबले अंडे खा सकते हैं या अंडे का सफेद हिस्सा ओटमील या स्मूदी में मिला सकते हैं।

3. दही (Curd for hair fall)

दही में प्रोटीन, कैल्शियम, और विटामिन बी12 होते हैं, जो बालों की वृद्धि और मजबूती में सहायक होते हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो शरीर के भीतर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसलिए सुबह खाली पेट एक कटोरी दही जरूर खाएं या फिर आप दही को फल और मेवे के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

4. अलसी के बीज (Flaxseed for hair fall)

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने और झड़ने को कम करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट एक चम्मच पिसे हुए अलसी के बीज को पानी या जूस के साथ ले सकते हैं।

5. पालक (Spinach for hair fall)

पालक में आयरन, विटामिन ए और सी होते हैं, जो बालों की वृद्धि को प्रोत्साहित करते हैं और बालों के झड़ने को रोकते हैं। आयरन से भरपूर आहार रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसके लिए आप सुबह खाली पेट पालक का जूस पी सकते हैं या पालक को सलाद में शामिल कर सकते हैं।

इन खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से खाने से आपके बालों की सेहत में सुधार हो सकता है। इसके साथ ही, अच्छी नींद, तनाव प्रबंधन, और संतुलित आहार भी बालों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि बाल झड़ने की समस्या गंभीर है या लगातार बनी रहती है, तो एक त्वचा विशेषज्ञ या ट्राइकोलॉजिस्ट से परामर्श करना उचित रहेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source