Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Kidney health: मशीन की तरह काम करने लगेगी किडनी बस डाइट में शामिल कर लें ये 5 प्रकार के फूड्स

Foods for kidney: किडनी को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है और अगर आप लंबे समय से सही डाइट ले रहे हैं, तो आपकी किडनी सही रूप से काम करने लगेगी और बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा।

Kidney health: मशीन की तरह काम करने लगेगी किडनी बस डाइट में शामिल कर लें ये 5 प्रकार के फूड्स

Written by Mukesh Sharma |Updated : September 15, 2024 7:31 AM IST

Foods that keep your kidney healthy: किडनी को स्वस्थ रखना जरूरी है, क्योंकि किडनी हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को नियंत्रित करती है। उनके सही तरीके से काम करने से शरीर का संतुलन बना रहता है। किडनी रक्त से विषाक्त पदार्थों, अपशिष्ट पदार्थों और अतिरिक्त तरल पदार्थ को फिल्टर करके मूत्र के माध्यम से शरीर से बाहर निकालती हैं। यदि किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो ये विषाक्त पदार्थ शरीर में जमा हो सकते हैं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। किडनी शरीर में पानी और नमक के संतुलन को नियंत्रित करती हैं, जो रक्तचाप को सामान्य रखने में मदद करता है। किडनी की खराबी से उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही किडनी एक हार्मोन एरिथ्रोपोइटिन (Erythropoietin) का उत्पादन करती हैं, जो हड्डी के अंदर लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देता है। यह शरीर में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करता है। अगर किडनी ठीक से काम नहीं करती हैं, तो शरीर में अपशिष्ट और तरल पदार्थ जमा हो सकते हैं, जिससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं, जैसे कि गुर्दे की विफलता, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग जैसे हार्ट अटैक और हड्डियों की कमजोरी हो सकती है। इसलिए, किडनी को स्वस्थ रखना शरीर की समग्र सेहत के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। आज हम आपको किडनी को स्वस्थ रखने के लिए 5 फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. बैरीज (Berries for kidney)

अधिकतर बैरीज खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं, जो कि बच्चों से लेकर वृद्ध व्यक्तियों तक सबको खूब भाती हैं। स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो किडनी की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं। यह शरीर से विषक पदार्थों को बाहर निकलने में भी मदद करती है जिससे आपकी किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रहती है।

2. पालक (Spinach for kidney)

पालक कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है। पालक में आयरन, मैग्नीशियम, और विटामिन बी मौजूद होते हैं, जो किडनी को पोषण प्रदान करते हैं और शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करते हैं।

Also Read

More News

3. फूलगोभी (Cauliflower for kidney)

फूल गोभी वैसे तो सर्दियों के मौसम में बाजार में ज्यादा मिलती है लेकिन आजकल यह हर मौसम में आसानी से मिल जाती है जो कि खाने में स्वादिष्ट होती है और पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है। यह सब्जी फाइबर, विटामिन सी और फोलेट से भरपूर होती है, जो किडनी की सफाई में सहायक होती है और डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया को बेहतर बनाती है।

4. लहसुन (Garlic for kidney)

लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद करते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने डाइट में मुख्य रूप से लहसुन को शामिल करें।

5. सेब (Apple For kidney)

वह कहते हैं ना एक सब आपको डॉक्टर से दूर रखता है, क्योंकि यह कई ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो कि आपको स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करते हैं। सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह किडनी पर कम दबाव डालता है और पाचन तंत्र को सुधारता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन फूड्स को अपनी नियमित डाइट में शामिल करके आप अपनी किडनी को स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।