Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Foods to Boost Fertility in Hindi: आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं, लेकिन गर्भ धारण नहीं कर पा रही हैं। हो सकता है आपको इनफर्टिलिटी की समस्या हो। आजकल जिस तरह की जीवनशैली लोग अपनाते हैं, उससे महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों में भी फर्टिलिटी से संबंधित समस्या नजर आती हैं। तनाव, डिप्रेशन, चिंता, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स, कम सोना, लगातार बैठकर काम करना जैसी आदतों से भी फर्टिलिटी की समस्या (female fertility) हो सकती है। यदि पुरुष या महिला किसी में भी इनफर्टिलिटी की समस्या होगी, तो प्रेग्नेंसी में बाधा आ सकती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप फर्टिलिटी को बूस्ट करने वाले खाद्य पदार्थों को सेवन (Foods to Boost Fertility) करें।
बादाम (Almonds) बहुत ही हेल्दी ड्राई फ्रूट्स होता है। इसमें मौजूद मैंगनीज, कॉपर, विटामिन ई, बायोटिन महिलाओं की इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर कर सकते हैं। यह ड्राई फ्रूट अंडे की गुणवत्ता को सुधारता है। इसके सेवन से शिशु का विकास भी सही तरीके से होता है। डिलीवरी के दौरान अधिक तकलीफ नहीं होती है।
फर्टिलिटी क्षमता को बेहतर करने के लिए आप अपनी डाइट में अधिक से अधिक हरी सब्जियों को शामिल करें। पालक, ब्रोकली, फूलगोभी आदि खाएं। इन सब्जियों में विटामिन बी, फोलेट अधिक होता है, जो ओव्यूलेशन को सुधारते हैं। हरी सब्जियां लिबिडो भी बढ़ा सकती हैं।
यदि आप गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं, तो बीन्स खाना शुरू कर दें। इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन ओवरी को हेल्दी रखते हैं। उच्च मात्रा में फाइबर और लो फैट वजन को कंट्रोल रखते हैं।
कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन करें। ये हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ ही प्रजनन क्षमता को भी बूस्ट करते हैं। डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, पनीर, छाछ आदि पिएं। इन फूड्स में मौजूद एक खास प्रकार का प्रोटीन अंडे की सेहत को सुधारता है। ओवरी की कार्य क्षमता बेहतर होती है। ओव्यूलेशन की समस्या भी दूर होती है।