जल्दी पतला होना चाहते हैं तो खाना बंद कर दें ये 5 चीज़ें

जब आपके शरीर को खाना पचाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती तब मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है और वेट लॉस नहीं होता।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 4, 2018 5:37 PM IST

वेट लॉस के लिए खुद की डायट का बहुत ज़्यादा ध्यान रखने वाले लोगों को एक बात की जानकारी ज़रूर होनी चाहिए कि  ऐसी भी बहुत-सी चीजें हैं जिन्हें खाने से उनका मेटाबॉलिज़्म कमज़ोर हो जाता है। मेटाबॉलिज़्म रेट धीमी होने का सीधा मतलब है कि आपका वजन भी धीमी गति से घटेगा या बिल्कुल भी वेट लॉस नहीं होगा। ऐसी ही कुछ चीज़ों के नाम ये रहे-

  1. मक्खन- बटर या मक्खन ओमेगा-6 फैटी एसिड्स से भरपूर होता है। बहुत अधिक मात्रा में ओमेगा-6 फैटी एसिड्स लेने से हमारे शरीर में इंसुलिन रेजीस्टेंस का स्तर बढ़ जाता है जहां हमारा शरीर कार्बोहाइड्रेस को फैट में बदल देता है।
  2. सॉफ्ट ड्रिंक- वो सॉफ्ट ड्रिंक जिन्हें हम अक्सर पीते रहते हैं वह फ्रूक्टोज़ (फलशर्करा) से भरपूर कॉर्न सिरप से बनाए जाते हैं। यह आपके मेटाबॉलिज़्म को बहुत धीमा बना देता है। जितनी मात्रा में दूसरी मीठी चीजें आप खाते हैं उतनी ही मात्रा में फ्रूक्टोज़ आपके मेटाबॉलिज़्म को कहीं अधिक ख़राब कर सकता है।
  3. अल्कोहल - अल्कोहल से आपके शरीर की फैट बर्निग एबिलिटी या चर्बी को पिघलाने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अल्कोहल लेने के बाद शरीर काम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट की बजाय अल्कोहल का ही इस्तेमाल करता है और इस तरह बहुत सा फैट आपके शरीर में जमा हो जाता है।
  4. मैदा- भले ही सफेद पास्ता और होल वीट ब्रेड और पास्ता से ज़्यादा स्वादिष्ट लगते हों लेकिन आपको उन्हें नहीं खाना चाहिए। ये चीजें मैदे से बनती हैं जिनमें बिल्कुल भी फाइबर नहीं होता। जिससे आपके शरीर को खाना पचाने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ती और आपका मेटाबॉलिज़्म बहुत धीमा हो जाता है।
  5. कैंडीज- कैंडीज खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक बढ़ जाता है और यह आपके सिस्टम में काफी आसानी से घुल-मिल भी जाता है। इससे आपका मेटाबॉलिज़्म धीमा हो जाता है। आपको मीठा खाने की आदत है तो अपना ब्लड ग्लूकोज़ लेवल बढ़ाए बिना आप कैंडिज की जगह डार्क चॉकलेट खाना शुरु कर दें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source