हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो खाना शुरू कर दें ये 3 सब्जियां, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम

Foods That Reduce High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको खाने में 3 स्पेशल सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इनके बारे में जानकारी दे रहे हैं डॉ. रोहित साने।

हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान तो खाना शुरू कर दें ये 3 सब्जियां, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम
VerifiedVERIFIED By: Dr. Rohit Sane

Written by Ashu Kumar Das |Updated : December 22, 2025 12:09 PM IST

Foods That Reduce High Cholesterol: सर्दियों में तेल-मसाले ज्यादा खाने की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता ही है। कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का फैट है, जो हमारे शरीर के लिए सीमित मात्रा में आवश्यक होता है। यह हार्मोन, विटामिन D और कोशिकाओं की झिल्ली बनाने में मदद करता है। लेकिन जब शरीर में LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) अपनी सीमा से ज्यादा हो जाता है, तो ये धमनियां में जाकर ब्लॉकेज पैदा कर देता है। इससे हार्ट अटैक और हार्ट फ्लेयोर का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों मे इस तरह बीमारियां ज्यादा देखी जाती हैं। आयुर्वेदिक सेंटर माधवबाग के सीईओ आयुर्वेदिक डॉ. रोहित साने का कहना है कि हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाने में 3 सब्जियों को शामिल करना जरूरी है। ये सब्जियां खाने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

1. बैंगन

बैंगन खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल बहुत फायदेमंद होता है। बैंगन में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। ये खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है। बैंगन खाने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है और एंथोसायनिन (नाशुनिन) नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हार्ट को हेल्दी बनाता है। अगर आप सर्दियों में बैंगन खाते हैं तो इससे बीमारियों का खतरा कम रहता है।

2. भिंडी

जितने भी लोग भिंडी खाते हैं, उन्हें इस बात की जानकारी होगी कि, इसमें से एक चिपचिपा पदार्थ निकलता है। इस पदार्थ को म्यूसिलेज कहा जाता है। ये पाचन के दौरान कोलेस्ट्रॉल से चिपक सकता है, जिससे यह आपके शरीर में अवशोषित नहीं होता है और मल के जरिए बाहर निकल आता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भिंडी का सेवन जरूर करना चाहिए। सर्दियों में भिंडी खाने से हार्ट हेल्दी रहता है। इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं।

Also Read

More News

3. गाजर

डॉ. रोहित साने का कहना है कि गाजर सिर्फ आंखों के लिए नहीं बल्कि हार्ट के लिए बहुत हेल्दी सब्जी है। आयुर्वेद के अनुसार, गाजर में मधुर रस और रक्त शुद्धिकरण के तत्व होते हैं। गाजर में पेक्टिन नामक फाइबर होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। सर्दियों में गाजर का सलाद, गाजर का जूस या गाजर की सब्जी खाने से हार्ट हेल्दी रहता है। गाजर का बीटा कैरोटीन सर्दियों में होने वाली आंखों से जुड़ी परेशानियों से भी बचाता है।

TRENDING NOW

Highlights

  • हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक हो सकता है।
  • हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में भिंडी फायदेमंद है।
  • गाजर भी कोलेस्ट्रॉल को घटाती है।