Anxiety free रहना है तो खाने में शामिल करें ये 5 फूड्स, दिमाग को मिलेगा सुकून

Foods That Reduce Anxiety Fast Expert tells: दिमाग के एंग्जाइटी को कम करने के लिए खाने में कुछ खास फूड्स को शामिल करना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फूड्स के बारे में।

Anxiety free रहना है तो खाने में शामिल करें ये 5 फूड्स, दिमाग को मिलेगा सुकून

Written by Ashu Kumar Das |Published : December 29, 2025 7:04 PM IST

Foods That Reduce Anxiety Fast Expert tells : काम का प्रेशर, रोजमर्रा की भागदौड़, मोबाइल का इस्तेमाल करने की वजह से आप भी अक्सर मानसिक उथल-पुथल, सिर में दर्द और आंखों में जलन से परेशान रहते हैं, तो ये एंग्जाइटी है। एंग्जाइटी को कम करने के लिए आपको अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां (करी पत्ता, सहजन), विभिन्न प्रकार के नट्स, सीड्स को शामिल करना चाहिए। ये फूड्स शरीर में कोर्टिसोल (एंग्जाइटी बढ़ाने वाला हार्मोन) को घटाते हैं। इससे एंग्जाइटी कम होती है। एंग्जाइटी कम होने से नींद भी अच्छी (Stress Kam Karne ke liye kya Khaye) आती है और आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं।

एंग्जाइटी क्या है और ये शरीर को कैसे प्रभावित करता है?

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, एंग्जाइटी शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। जब दिमाग किसी खतरे, दबाव या चुनौती को महसूस करता है, तो शरीर कोर्टिसोल (Cortisol) हार्मोन रिलीज करता है। इससे दिमाग तुरंत एक्टिव हो जाता है। जिसके कारण शरीर परेशान होने लगता है। इसका रिजल्ट ये होता है कि आपको अक्सर चिड़चिड़ापन और गुस्सा, नींद न आना, सिरदर्द, माइग्रेन, पाचन संबंधी समस्याएं, हार्मोनल असंतुलन और चीजों को फोकस करने में परेशानी आती है। इसी स्थिति में एंग्जाइटी कम करने वाले फूड्स काम आते हैं। ये फूड्स कोर्टिसोल को नियंत्रित करके शरीर को हल्का महसूस करवाते हैं।

एंग्जाइटी कम करने के लिए कौन से फूड्स खाएं- Which foods should you eat to reduce anxiety

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में डाइटिशियन मनप्रीत कालरा ने उन फूड्स की लिस्ट शेयर की है, जिसे डाइट में शामिल करके एंग्जाइटी को कम किया जा सकता है।

Also Read

More News

  1. केला- एंग्जाइटी को कम करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है केला। केला एक नेचुरल मूड बूस्टर होता है। इसे खाने से शरीर में विटामिन B6 बढ़ता है जो सेरोटोनिन के उत्पादन में मदद करता है। केला खाने से शरीर की घबराहट कम होती है। ये शरीर को तुरंत एनर्जी देकर शारीरिक थकान को दूर करता है।
  2. करी पत्ता- दिमाग की नसों को शांत करने के लिए करी पत्ता भी बहुत फायदेमंद होता है। मनप्रीत कालरा के अनुसार, करी पत्तों में 'लिनालूल' नामक एक तत्व पाया जाता है। इसमें शांति प्रदान करने वाले (Calming) गुण होते हैं जो तनाव और बेचैनी को कम करने में मदद करते हैं। करी पत्ता विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होता है। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाता है।
  3. भुने मखाने- पिछले कुछ सालों में मखाने हेल्दी स्नैक्स के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। भुने हुए मखाने से एंजाइटी का स्तर काफी कम हो जाता है। मखानों में ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) नाम का अमीनो एसिड होता है। यह हमारे शरीर में सेरोटोनिन (Serotonin) के उत्पादन में मदद करता है, जिसे "हैप्पी हार्मोन" कहा जाता है। इससे मूड बेहतर बनता है और आपकी नींद से जुड़ी परेशानी भी दूर होती है।
  4. कद्दू के बीज- कद्दू के बीज मैग्नीशियम का नेचुरल सोर्स हैं। ये पोषक तत्व शरीर में जाकर सीधे कोर्टिसोल हार्मोन को कंट्रोल करता है। जो लोग अक्सर चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं, वो रोजाना 10 से 15 ग्राम भूने हुए कद्दू के बीज खाएं, तो उन्हें गुस्सा कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  5. इलायची- मखाने और कद्दू के बीजों की तरह इलायची (Cardamom) भी एंजाइटी और मानसिक तनाव को कम करने में एक शक्तिशाली औषधि की तरह काम करती है। सूखी इलायची या इलायची की चाय पीने से दिमाग की याददाश्त बढ़ती है। इससे एंग्जाइटी घटती है। विभिन्न प्रकार की रिसर्च में ये बात सामने आई है कि इलायची की खुशबू दिमाग का फोकस बढ़ाने की क्षमता सुधारती है।

इन फूड्स के अलावा एंजाइटी कम करने के लिए आप सहजन के पत्ते, खजूर, ओट्स, काबुल चना भी खा सकते हैं।

एंग्जाइटी में किन फूड्स से बचना चाहिए?- Which foods should be avoided when you have anxiety?

अगर आपको अक्सर एंग्जाइटी की परेशानी रहती है, तो कुछ फूड्स ऐसे भी हैं जो आपकी परेशानी को बढ़ा सकती हैं। ऐसे फूड्स को आपको खाने से बचना चाहिएः

TRENDING NOW

  1. कॉफी और चाय
  2. विभिन्न प्रकार की मिठाइयां
  3. जंक और प्रोसेस्ड फूड
  4. नमक का ज्यादा सेवन
  5. स्मोकिंग या अल्कोहल

Highlights

  • एंग्जाइटी कम करने में फूड्स मददगार होते हैं।
  • सहजन और करी पत्ता खाने से एंग्जाइटी घटती है।
  • एंजाइटी न बढ़े, इसके लिए कैफीन को कम करें।