इन दो चीजों को एक साथ खाने से शरीर को मिलती है दोगुनी ताकत, जानिए ऐसे 10 आहार और पोषक तत्‍वों के बारे में

यदि हम कुछ पोषक तत्वों को अपने खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाएं तो हमें स्वाद के साथ शरीर को दोगुनी ताकत मिलती है। 

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 28, 2021 2:53 PM IST

बहुत सी चीजें हमारे शरीर द्वारा अकेली अब्सोर्ब नहीं हो पाती हैं इसलिए हमें उन्हें पचाने के लिए किसी अन्य चीज के साथ खाना होता है या फिर कुछ चीजें अकेली खाने में स्वादिष्ट नही लगती हैं, इसलिए उन्हें दूसरी चीजों के साथ कंबाइन किया जाता है। ताकि उनका स्वाद भी बढ़ जाए और उनके फायदे भी। यदि आप भी कुछ पोषण से युक्त चीजों का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें दूसरी चीजों के साथ कंबाइन करके खाएं। यहां हम आपको 10 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें एक साथ खाने से आपको दोगुने फायदे मिलेंगे।

1. हल्दी व काली मिर्च

हल्दी में एंटी ऑक्सिडेंट व एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह बहुत सी बीमारियों को भी ठीक करने में लाभदायक माना जाता है। जब हल्दी में काली मिर्च भी मिला दी जाती है तो यह और अधिक बायो अवेलेबल बन जाता है जोकि हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

2. ओटमील और बेरी

यदि आप इन दोनों चीजों को एक साथ मिला कर खाते हैं तो न केवल आपको अधिक स्वाद मिलेगा बल्कि इनके पोषण भी दोगुने हो जाते हैं। बेरी में फाइबर होता है और ओटमील में विटामिन बी व आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। इसलिए यदि आप इन दोनों को एक साथ खाते हैं तो आपको तीन पोषण एक साथ मिल जाते हैं जोकि आपके शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है।

3. कैल्शियम व विटामिन डी

यदि आप कैल्शियम व विटामिन डी को एक साथ मिला कर खाते हैं तो इनसे आपकी हड्डियों की व बाकी शरीर की कमजोरी दूर होती है। विटामिन डी आपका शरीर खुद से नहीं बना पाता है इसलिए यदि आप कुछ चीजों को खा लेते हैं जिनमें विटामिन डी व कैल्शियम होता है तो आपके शरीर के लिए यह बहुत अच्छा होता है।

4. विटामिन सी व आयरन

यदि आप आयरन को अकेला खाते हैं तो आपका शरीर इसे पूरी तरह अवशोषित नही कर पाता है इसलिए इसे विटामिन सी के साथ खाना बेस्ट रहता है। विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी के लिए बहुत अच्छा होता है। इन दोनों के लाभ एक साथ पाने के लिए आप पालक में नींबू का रस निचोड़ कर खा सकते हैं।

5. टमाटर व जैतून का तेल

टमाटर एक ऐसी चीज है जिसे आप किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं, इसे आप सब्जियों व सलाद में तो खाते ही हैं परंतु इसे आप जैतून के तेल के साथ भी खा सकते हैं। यदि आप चाहते हैं की आपका शरीर टमाटर के सारे गुण अब्जॉर्ब कर ले तो आप इसे जैतून के तेल के साथ खा सकते हैं अर्थात् पका सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source