Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आम के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, खाते ही होने लगती हैं ये समस्याएं!

What Should Not Eat With Mango: आम खाना सबको पसंद होता है लेकिन कुछ फूड ऐसे होते हैं जिनका सेवन आम के साथ नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इन फूड के बारे में।

आम के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, खाते ही होने लगती हैं ये समस्याएं!

Written by Atul Modi |Published : May 3, 2023 6:26 PM IST

आम का सेवन करना गर्मियों के दौरान सभी को पसंद होता है। यह हमें काफी सारे स्वास्थ्य लाभ भी दे सकता है। आम का सेवन करना तो आपके स्वास्थ्य के लिए सही होता है लेकिन अगर आप कुछ अन्य चीजों के साथ ही इसे खा लेते हैं तो यह आपके शरीर के लिए सही नहीं रहता है। ऐसी चीजों को आयुर्वेद में विरुद्ध आहार कहा जाता है जो एक दूसरे के साथ सही तालमेल नहीं बिठा पाती हैं। इन चीजों को एक साथ इसलिए नहीं खाना चाहिए क्योंकि दोनों में विरुद्ध गुण होते हैं जैसे एक ठंडी प्रकृति का हो सकता है तो एक गर्म प्रकृति का। अगर आप इनका सेवन एक साथ कर लेते हैं तो आपके दोष असंतुलित हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से फूड ऐसे हैं जिनका सेवन आपको आम के साथ नहीं करना चाहिए।

आम के साथ क्या नहीं खाना चाहिए - (What Should Not Eat With Mango In Hindi)

दही और आम

बहुत से लोग आम का सेवन दही के साथ करना पसंद करते हैं लेकिन यह दोनों पाचन के लिए बिलकुल भी सही नहीं रहते हैं। आम शरीर में गर्मी पैदा करता है और दही के प्रभाव ठंडे होते हैं इसलिए इन दोनो में एक दूसरे के विपरीत गुण होते हैं। इससे हमारा पाचन अच्छा नहीं होता है क्योंकि पाचन क्रिया असंतुलित हो सकती है। इससे आपको पेट खराब जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

आइसक्रीम और आम

हम में से बहुत से लोग तो आम को आइस क्रीम के साथ लगा कर खाना पसंद करते हैं और अधिकतर यूट्यूब या सोशल मीडिया की रेसिपी से प्रेरित हो कर भी आप आम और आइस क्रीम की अजीबो गरीब रेसिपी देख सकते हैं, लेकिन यह कॉम्बो बिलकुल भी स्वस्थ के लिए सही नहीं होता है। इन दोनों चीजों के तापमान में होने वाला बदलाव आपके पाचन को प्रभावित कर सकता है।

Also Read

More News

खट्टे फल और आम

अधिकतर स्टडी के मुताबिक, आपको खट्टे फलों का सेवन आम के साथ नहीं करना चाहिए। अगर आप आम का सेवन संतरे या कीवी जैसे खट्टे फलों के साथ करना पसंद करते हैं तो इससे आपके शरीर का pH लेवल असंतुलित हो सकता है। इससे आपके शरीर के पाचन तंत्र को काफी नुकसान पहुंच सकता है और आप पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और आम

अगर आप आम के साथ कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करना पसंद करते हैं तो आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इन दोनों ही चीजों में अधिक मात्रा में शुगर होती है और दोनों का सेवन एक साथ करने से अचानक से आपका ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ सकता है। इससे आपके शरीर में डिहाइड्रेशन भी हो सकती है इसलिए ऐसा करने से बचें।

स्पाइसी फूड और आम

अधिकतर लोग आम का सेवन करना अपनी मील और कुछ स्पाइसी चीजों जैसे लाल मिर्च और नमक, मसाले के साथ करना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा करने से भी आपको बचना चाहिए। इससे शरीर का तापमान बढ़ता है। इससे पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करना बंद कर सकता है। अगर आप पहले से ही सीने में जलन जैसी स्थितियों से परेशान रहते हैं तो आपको इन दोनों चीजों को एक साथ खाना बिलकुल बंद कर देना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

निष्कर्ष: अगर आप इन कॉम्बिनेशन को एक साथ ट्राई करते हैं तो इससे आपको काफी ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है इसलिए ऐसा करने से बचें और अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखें।

About the Author

... Read More