... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : September 9, 2023 12:45 PM IST
Healthy vegetarian eating, super food.
आपने अक्सर बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि ‘जैसा खाओगे अन्न वैसा बनेगा तन’ यानी हमारा शरीर कहीं ना कहीं हमारे खाने पर निर्भर करता है। आज बदली लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण कई तरह की बीमारियों के साथ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा भी काफी बढ़ गया है। इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए आपको अपनी जीवनशैली में कुछ जरूरी परिवर्तन करने की आवश्यकता है। ये बदलाव न केवल जीवनशैली में होंगे बल्कि आपको अपने खानपान की आदतों को भी बदलने की जरूरत है। बचाव इलाज से बेहतर विकल्प होता है (prevention is better than cure) कहावत तो आपने जरूर सुनी ही होगी। वहीं जब बात जीवनशैली से जुड़ी बीमारी की हो तो ये कहावत और भी ज्यादा फिट बैठती है। ऐसे में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से आप कुछ विशेष खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर बच सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम ऐसे 5 फूड्स के बारे में जानेंगे जिन्हें खाने से हम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को भी कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं..
शुगर से लेकर कैंसर तक कई तरह की बीमारियों को ठीक करता है करेला। स्वाद में बेहद कड़वा करेला सेहत के लिए उतना ही मीठा होता है। कई वैज्ञानिक शोध में ये साबित हो चुका है कि करेला का नियमित सेवन करने से शरीर में बन रही कैंसर सेल की संख्या में कमी आती है। यदि आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो करेला अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम और आयरन के गुणों से भरपूर अनार भी एक कैंसर रोधी फल है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अनार का नियमित सेवन करने पर आप कैंसर के खतरे को काफी कम कर सकते हैं। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार अनार का डेली सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।
विटामिन-सी, विटामिन-के, मैंगनीज और डायटरी फाइबर से भरपूर ब्लूबेरी कैंसर से लड़ने में काफी कारगर फूड है। एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर ब्लूबेरी हमारे वजन को भी कंट्रोल में रखने में सहायता करती है। ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए आप रोजाना ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन-सी और कैरोटीन की मात्रा से भरपूर ड्रैगन फ्रूट कैंसर के खतरे को काफी कम करता है। ट्यूमर के रूप में पनप रहे कैंसर को कंट्रोल करने में मदद करता है। हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया है कि ड्रैगन फ्रूट का लाल रंग वाला भाग खाने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा टल जाता है।
अनेक औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी कैंसर के खतरे को भी कम करती है। हल्दी का सेवन हेल्थ के लिए काफी बेहद लाभकारी होता है। हल्दी में पाया जाने वाला तत्व ‘कर्कुमिन’ कैंसर को खत्म करने में सबसे अहम भूमिका निभाता है।