
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 6, 2026 6:07 PM IST
Kya Khane se Kam Hoga Blood Sugar: आज के समय में अधिकतर लोग डायबिटीज से परेशान है। असल में डायबिटीज एक ऐसी समस्या है, जिसका इलाज खानपान से ही संभव है और यही खानपान सबसे बड़ी समस्या भी बन सकता है। लेकिन अगर आप अपने खानपान का ध्यान रखें और रोजमर्रा की डाइट में लो-ग्लाइसेमिक और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें, तो ब्लड शुगर को काबू में रखा जा सकता है। जानकार बताते हैं कि कुछ सब्जियां और प्लांट-बेस्ड फूड ऐसे होते हैं, जो शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करते हैं और इंसुलिन के अवशोषण को बेहतर बनाते हैं। तो आइए जानते हैं 4 ऐसी चीजों के बारे में, जो सिर्फ 7 दिनों में ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकती हैं और दे सकती है आपको एक बेहतर लाइफ।
शायद आप जानते हो कि भिंडी डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। असल में इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो आंतों में शुगर के अवशोषण की गति को कम कर देता है। अगर आप भिंडी का पानी या सब्जी बनाकर इसका सेवन करें तो ब्लड शुगर को कंट्रोल रहता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि रोजाना भिंडी को डाइट में शामिल करने से पोस्ट-मील शुगर लेवल स्थिर रहता है।
आजकल हमारे देश में भी लोग इसका सेवन करने लगे है। शोध बताते हैं कि एवोकाडो हेल्दी फैट्स और फाइबर से भरपूर होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। ऐसे में जब आप इसका सेवन करते हैं तो शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। आप इसे सलाद, स्मूदी या ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और ओवरईटिंग भी नहीं होती।
सर्दियों में मशरूम मुख्य रूप से खाया जाता है, जो कि लोगों को खूब भाता भी है। जानकार कहते है, मशरूम में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट बहुत कम होते हैं, लेकिन फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये सभी तत्व ब्लड शुगर को स्थिर रखने में सहायक है और वजन कंट्रोल में भी मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीज मशरूम की सब्जी, सूप या स्टिर-फ्राय के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।
टोफू सोयाबीन से बना एक बेहतरीन प्लांट प्रोटीन है, जो कि लोगों को काफी पसंद भी होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और प्रोटीन अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रहने में मदद मिलती है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो पेट देर तक भरा रहता है और शुगर क्रेविंग कम होती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह टाइप-2 डायबिटीज में खासतौर पर लाभकारी माना जाता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।