
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 15, 2023 9:11 AM IST
Food to avoid snoring : अच्छी और गहरी नींद हेल्दी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। लेकिन कई लोग दूसरों के खर्राटों की वजह से अच्छी नींद नहीं सो पाते हैं। हालांकि, हल्के-फुल्के खर्राटे लेना सामान्य है, लेकिन कुछ लोग इतनी तेज से खर्राटे लेते हैं कि आसपास के लोगों की नींद खराब हो जाती है। ऐसे में कई बार खर्राटे लेने वालों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी काफी तेज से खर्राटे लेते हैं, तो इस परेशानी को नजरअंदाज न करें। खर्राटे लेने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें वजन बढ़ना, नाक बंद होना, स्लीप एपनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी सोते समय काफी तेज-तेज से खर्राटे लेते हैं, तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। इसके अलावा आप कुछ हेल्दी आहार से खर्राटे की परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी आहार के बारे में-
खर्राटे की परेशानी को कम करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत है। इसके लिए आप अपने आहार में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं खर्राटे की परेशानी को दूर करने वाले कुछ हेल्दी आहार-
खर्राटे की परेशानी को कम करने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी न सिर्फ नाक बंद की परेशानी को दूर कर सकता है, बल्कि इससे आप गले में खराब, मोटापा जैसी परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। खर्राटे से राहत पाने के लिए आप रोजाना रात में 1 गिलास हल्दी वाला दूध पिएं। इससे आपको काफी (kharate ko rokne ke upay) लाभ होगा।
अगर आप खर्राटे की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो अपने आहार में शहद को शामिल करें। शहद कई तरह से आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। मुख्य रूप से शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम, संक्रमण की परेशानियों को दूर कर सकता है। ऐसे में अगर आपको नाक बंद होने की वजह से खर्राटे की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में यह आपके लिए बेहतर हो सकता है। खर्राटे की परेशानी को कम करने के लिए रात में सोने से पहले 1 चम्मच शहद में 1 चुटकी काली मिर्च का पाउडर डालकर ( kharate rokne ke gharelu upay ) खाएं। इससे खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है।
खर्राटे की परेशानी को दूर करने के लिए आप सेब का सेवन करें। सेब खाने से आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- पोटैशियम, फाइबर, मैग्नीशियम इत्यादि प्राप्त होता है, जो आपकी नसों में ब्लड को बेहतर तरीके से प्रवाह करता है। ऐसे में आप खर्राटे से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं।
खर्राटे की परेशानी को दूर करने के लिए आप प्याज का प्रयोग कर सकते हैं। प्याज में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो श्वसन नली की सूजन को कम कर सकता है। साथ ही यह नाक और गले में हो रही परेशानियों से राहत दिला सकता है। ऐसे में खर्राटे से छुटकारा दिलाने में यह काफी प्रभावी है। खर्राटे दूर करने के लिए इसका सेवन करने के लिए आप 1 चम्मच शहद लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। अब रात में सोने से पहले इसका सेवन करें। इससे खर्राटे की परेशानी दूर हो सकती है।
खर्राटे की परेशानी को दूर करने में अदरक काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। दरअसल, अदरक में कई तरह के गुण जैसे- एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल इत्यादि पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे- जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम पाया जाता है, जो आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर सकता है। नियमित रूप से अदरक का सेवन करने से आपके शरीर की मांसपेशियों का तनाव कम होता है, जो खर्राटों से छुटकारा दिलाने में प्रभावी है। खर्राटे की परेशानी को कम करने के लिए आप रोजाना 1 कप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं।
खर्राटे की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन आसान से घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।