
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 28, 2023 5:01 PM IST
Bache ki growth badhane wale food: न्यूट्रिशन हर किसी के लिए जरूरी होता है, क्योंकि हमारे शरीर को ग्रोथ के लिए हर समय अलग-अलग पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। लेकिन यह भी सच है कि एक सामान्य वयस्क व्यक्ति की तुलना में बच्चों को अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों का शरीर ग्रोथ कर रहा होता है और यदि उस दौरान उन्हें पर्याप्त पोषक तत्व न मिल पाए तो उनकी ग्रोथ प्रभावित हो जाती है। कुछ पोषक तत्व ऐसे भी हैं, जिन्हें अन्य से ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन पोषक तत्वों की जरूरत शरीर को हर समय पड़ती है। इन पोषक तत्वों की पहचान करना जरूरी है, ताकि इनके अनुसार डाइट में कुछ जरूरी बदलाव किए जा सकें। यदि आपके घर में भी बच्चा है, तो आपको भी हम उनकी ग्रोथ के लिए ऐसे ही कुछ पोषक तत्वों के बारे में बताने वाले हैं, जो बहुत जरूरी है।
सिर्फ जिम करने और मसल गेन करने के लिए ही प्रोटीन की जरूरत नहीं होती, बल्कि उनसे भी ज्यादा प्रोटीन की जरूरत छोटे बच्चों को ग्रोथ के लिए होती है। बच्चे के फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से प्रोटीन डाइट लेना जरूरी है। बच्चों की डाइट में दाल, एग व्हाइट और सोया आदि जरूर शामिल करें।
बच्चे का शरीर तेजी से बढ़ रहा होता है और इसलिए उनकी हड्डियों को भी शरीर की ग्रोथ के अनुसार ही बढ़ना पड़ता है और यहां जरूरत पड़ती है कैल्शियम की। इसलिए बच्चे को नियमित रूप से कैल्शियम डाइट भी दें जिसमे दूध, बादाम व सोया प्रोडक्ट्स शामिल करें।
बच्चे को मानसिक व शारीरिक विकास के लिए आयरन की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है और इसलिए नियमित रूप से उसे आयरन फूड्स देते रहैं। बच्चे के शरीर में आयरन की पूर्ति करने के लिए उसे नियमित रूप से राजमा, चुकंदर, अनार और संतरा खिलाएं।
अच्छी ग्रोथ के लिए बच्चों को पर्याप्त मात्रा में हेल्दी फैट की जरूरत भी पड़ती है और इसलिए उनकी डाइट में फैट का होना भी जरूरी है। देसी घी, ड्राई फ्रूट, काउ मिल्क और सीड्स आदि को उसकी डाइट में शामिल करते रहना चाहिए।
बच्चों की ग्रोथ के लिए कई अलग-अलग प्रकार के विटामिनों का होना भी बहुत जरूरी है और इनमें सबसे ज्यादा जरूरी विटामिन सी, के, बी 12, डी और ए को माना जाता है। शरीर में ये सभी विटामिन अलग-अलग भूमिका निभाते हैं।