Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Foods for Liver : लिवर हमारे शरीर का काफी महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसकी मदद से शरीर में मौजूद गंदगी को साफ किया जा सकता है। साथ ही यह खून को डिटॉक्सिफाई करने में भी आपकी मदद करता है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आप लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने आहार में बदलाव की जरूरत होती है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे लिवर की अच्छे से सफाई की जा सकती है। आइए जानते हैं मानस हॉस्पिटल की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं लिवर के लिए कुछ हेल्दी फूड्स-
अगर आप लिवर को अच्छे से साफ रखना चाहते हैं, तो लहसुन का सेवन करें। लहसुव में मौजूद एंजाइम्स एक्टिव होकर आपके लिवर को क्लीन कर सकते हैं। इसके साथ ही लहसुन में लिवर को मजबूत करने का गुण होता है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 2 से 3 लहसुन की कलियों का सेवन करें।
लिवर की गंदगी को साफ रखने के लिए आप नींबू का सेवन कर सकते हैं। नींबू में डी-लिमोनेने नामक तत्व पाया जाता है, जो आपकी लिवर की गंदगी को साफ कर सकता है। दरअसल, इसमें लिवर की कोशिकाओं को एक्टिव करने का गुम होता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके लिवर की गंदगी बाहर निकल जाए, तो नींबू पानी या फिर नींबू से तैयार डिशेज का सेवन करें।
लिवर को मजबूती प्रदान करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी की मदद से आपका शरीर डिटॉक्सिफाई होता है। साथ ही यह खून में मौजूद गंदगी को भी साफ कर सकता है। नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करने से आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी भी कम होगी।
लिवर में मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। हल्दी की मदद से आपके शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इससे शरीर में मौजूद फैट को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर स्वस्थ रहे, तो अपने आहार में कम से कम 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर को जरूर शामिल करें।
चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसमें क्लीनिंग गुण मौजूद होता है, जो आपके लिवर की गंदगी को भी साफ कर सकता है। दरअसल, चुकंदर में बीटा कैरोटीन मौजूद होता है, जो लिवर को उत्तेजित करने का कार्य करता है। इससे लिवर की क्षमता में सुधार लाया जा सकता है।
लिवर की गंदगी को साफ करने के लिए आप इन नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी कारण से काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।