वो फूड जो हाई कैलोरी के बावजूद वेट लॉस में लाभदायक

वेट लॉस डाइट प्लान में ऐसे फूड शामिल किये जाते हैं जो कम कैलोरी वाले होते हैं. ऐसे में कई बार यह होता है कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं जब शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं तो वेट लॉस तो होता है लेकिन शरीर कमजोर होने के साथ विटामिन और पोषक तत्वों की कमी से परेशान होने लगता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 30, 2019 7:44 PM IST

हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जब मोटापा एक बड़ी समस्या है. वजन कम करने के लिए कैलोरी काउंट का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है. वजन घटाने के लिए कैलोरी काउंट कम करने के लिए पोषण देने वाले फूड भी डाइट प्लान से बाहर हो जाते हैं. वेट लॉस डाइट प्लान में ऐसे फूड शामिल किये जाते हैं जो कम कैलोरी वाले होते हैं. ऐसे में कई बार यह होता है कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं जब शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं तो वेट लॉस तो होता है लेकिन शरीर कमजोर होने के साथ विटामिन और पोषक तत्वों की कमी से परेशान होने लगता है.

हम यहां पर ऐसे ही 5 फूड के बारे में बता रहे हैं जो हाई कैलोरी के बावजूद डाइट में शामिल करना जरूरी है. इन फूड का सेवन भले ही सीमित मात्रा में करें लेकिन जरूर करें. क्योंकि इनसे शरीर को जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की पूर्ती होती है.

डार्क चॉकलेट

वजन कम करने या कैलोरी काउंट कम करने के लिए आप अगर डार्क चॉकलेट नहीं खाते हैं, तो यह आपकी गलती हो सकती है. क्योंकि डॉर्क चॉकलेट खाना सेहत के लिए फायदेमंद है. वजन कम करने में भी यह आपकी मदद करती है. डॉर्क चॉकलेट खाने से शरीर में कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन की कमी नहीं होने पाती है. इसके अलावा डॉर्क चॉकलेट के सेवन से शरीर में विटामिन डी की मात्रा भी कम नहीं होने पाती है. डार्क चॉकलेट के सेवन में इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि उसमें चीनी की मात्रा कम हो.

केला 

वजन कम करने के लिए कैलोरी कम करने के लिए अगर आप भी केला नहीं खा रहे हैं, तो यह ठीक नहीं है. शरीर को जरूरी पोषण देने के लिए और विटामिन और पोषक तत्वों के लिए केला का सेवन हमेशा करें.

एवाकोड़ा 

कुछ डाइट प्लान में हाई कैलोरी फूड का सेवन बंद कर दिया जाता है. लेकिन एवाकोड़ा ऐसा फल है जो हाई कैलोरी फल होने के बावजूद वजन कम करने में मदद करता है.

खजूर 

खजूर का सेवन आप भी जानत हैं. शरीर में खून की कमी और कमजोरी दूर करने के लिए खाया जाता है. हाई कैलोरी के कारण खजूर को सुपरफूड के तौर पर भी जाना जाता है.

देसी घी 

फैट बर्न करने के लिए डाइट से घी हटाना गलत है. डाइट के हाल में हुए अध्ययन में पाया गया है कि एक चम्मच तक देसी घी का रोजाना सेवन फायदेमंद होता है. देसी घी शरीर के पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ आंतों को साफ रखने में मदद करता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source