hamburger icon
A
Read in English

लिवर खराब कर रही खाने-पीने से जुड़ी ये 4 आदतें, ध्यान नहीं दिया तो आ जाएगी लिवर ट्रांसप्लांट की नौबत

Liver Health Tips | लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सही डाइट का होना भी जरूरी है, क्योंकि खाने-पीने से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी भी हो सकती हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचाती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 4, 2025 1:40 PM IST

Food That Affects Liver: खाने-पीने का मुख्य उद्देश्य होता है शरीर को समय-समय पर वे जरूरी पोषक तत्व प्रदान करना जिनकी उसको जरूरत है। शरीर को सामान्य रूप से समय-समय पर अगर वे सभी पोषक तत्व मिल जाएं तो वह सही तरीके से ग्रोथ करता रहता है और अंदर के सभी कार्य जैसे पाचन, मेटाबॉलिज्म और ब्लड फिल्टर काम सही तरीके से चलते रहते हैं। लेकिन आज के समय में खाने में स्वाद को ज्यादा देखा जाने लगा है और पोषक तत्वों को कम। कुछ ऐसी ही गलतियां आजकल खानपान के दौरान की जा रही हैं, जिनका असर लिवर पर भी पड़ रहा है। आजकल लिवर से जुड़ी बीमारियां होने के पीछे एक कारण यह भी बन रहा है। इस लेख में हम आपको खान-पान से जुड़ी कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जो अक्सर आपके लिवर को नुकसान पहुंचा रही होती है।

चीनी से बनी चीजों का ज्यादा सेवन

घर पर बनी चीजों को हेल्दी माना जाता है, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है घर पर बनी सभी चीजें हेल्दी होती हैं। खासतौर पर जो चीजें घर पर बनाई जाती हैं और उनमें चीनी का इस्तेमाल होता है तो उन्हें हेल्दी नहीं माना जाता है। अगर आप घर पर बनाई हुई मिठाई व मीठे पकवान ज्यादा खा रहे हैं, तो उनका असर लिवर पर भी काफी ज्यादा पड़ता है।

(और पढ़ें - लिवर खराब होने के लक्षण)

ज्यादा मात्रा में रेड मीट का सेवन

रेड मीट का ज्यादा सेवन करना भी लिवर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति रोजाना ज्यादा मात्रा में रेड मीट का सेवन करता है और उससे नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) होने का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों को पहले से ही लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है या फिर किसी कारण से लिवर कमजोर है, उनके लिए इसका खतरा ज्यादा रहता है।

(और पढ़ें - लिवर खराब होने के कारण)

ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन

आजकल लोग घर पर या बाहर बने खाने को ज्यादा चटपटा बनाना पसंद करते हैं। इस कारण से कई बार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा भी ज्यादा बढ़ जाता है। ज्यादा नमक का सेवन करना लिवर को नुकसान पहुंचा देता है। इसलिए ज्यादा मात्रा में नमक वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अपने खाने में कम से कम मात्रा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।

जंक फूड्स व बाहर की चीजों का सेवन

आजकल बिजी लाइफस्टाइल में लोग घर पर खाना बनाने की बजाय बाहर का खाना पसंद करने लगे हैं, जिसमें ज्यादा मसाले होते हैं। वहीं कुछ लोग जंक फूड्स ज्यादा मात्रा में खाने लगे हैं। इन सभी चीजों में ज्यादा मसाले होने के साथ-साथ ज्यादा फैट भी पाया जाता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।