Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में खाएं जाने वाले ये 4 फूड्स लिवर पर कर सकते हैं अटैक, आप भी खाते हैं शौक से तो आज ही कर दें बंद

Foods bad for liver: हमारे द्वारा खाए जाने वाले फूड्स का कुछ न कुछ असर हमारे लिवर पर भी पड़ता है और इसलिए कई बार कोई अनहेल्दी चीज खाना लिवर डैमेज होने के खतरे को बढ़ा सकती है और इस बारे में इस लेख में हम जानेंगे।

सर्दियों में खाएं जाने वाले ये 4 फूड्स लिवर पर कर सकते हैं अटैक, आप भी खाते हैं शौक से तो आज ही कर दें बंद

Written by Mukesh Sharma |Updated : November 16, 2023 10:48 AM IST

Foods that increase the risk of liver damage: बहुत ही कम लोग इस बारे में जानते हैं कि हम जो भी खाते हैं उसका अच्छा या बुरा असर हमारे लिवर पर भी पड़ता है। इसलिए थोड़ा सावधान रहने की हमें सख्त जरूरत होती है। शरीर के सभी अंदरूनी व बाहरी अंगों को हेल्दी रखने के लिए सही डाइट होना बहुत ज्यादा जरूरी है और अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। लिवर भी उन्हीं अंगों में से एक है, जो खराब डाइट के कारण खराब हो सकता है। खासतौर पर सर्दियों में हम ऐसे फूड्स खाने लग जाते हैं, जो शरीर के कई अंदरूनी अंगों को प्रभावित कर सकते हैं और लिवर भी इनमें से एक है। जिन लोगों को पहले से ही लिवर से जुड़ी कोई समस्या हो चुकी है, उन्हें इन चीजों का सेवन करने कई बार सोच लेना चाहिए। साथ ही जिन लोगों को पहले कभी लिवर से जुड़ी समस्या नहीं हुई है, उनके लिवर को भी यह नुकसान पहुंचा सकती है।

1. ज्यादा शुगर वाले फूड्स (High sugar foods for liver)

सर्दियों में लोगों को ज्यादा मीठी चीजें खाना अच्छा लगता है, लेकिन आपको बता दें कि जिन फूड्स में ज्यादा शुगर होता हे वे आपके लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकती है। यदि आप भी नियमित रूप से ऐसे फूड्स खा रहे हैं, जिनमें रिफाइंड शुगर की मात्रा ज्यादा है, तो इसके कारण लिवर फैट जमा होने लगता है और इससे जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

2. ज्यादा तला हुआ या डीप फ्राइड फूड्स (Fried foods for liver)

सर्दियों और बारिश के मौसम में लोगों को ज्यादा फ्राइड चीजें खाना अच्छा लगता है। खासतौर पर सर्दियों के लंबे मौसम में लोग बार-बार तली हुई चीजें खाने लगते हैं, कभी चिप्स तो कभी फ्राइज जैसी चीजें खाने में जितनी अच्छी लगती है, सेहत के लिए उतनी ही खतरनाक मानी जाती हैं। इन फूड्स का ज्यादा मात्रा में सेवन करना सीधा आपके लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

Also Read

More News

3. ज्यादा नमक व मसालेदार फूड्स (Salty and spicy foods for liver)

बहुत ज्यादा नमक या मसाले वाली चीजों का सेवन करना भी लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा होना सीधा आपके लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जिन लोगों को ज्यादा नमक व मसालेदार फूड्स खाने की आदत है, उन्हें सावधान हो जाना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. कुछ सफेद रंग की चीजें (White foods for liver)

ऐसा नहीं है कि सफेद रंग की सभी चीजें आपकी सेहत के लिए हानिकारक हैं, लेकिन कुछ चीजें हैं जिन्हें हेल्दी नहीं माना जाता है। इनमें सबसे पहले नाम सफेद चावल और सफेद ब्रेड आदि का आता है। मैदे से बनने वाली चीजों का सेवन भी कम से कम ही करना चाहिए। इन चीजों का ज्यादा सेवन आपके लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।