खुद ब खुद चमकने लगेगी स्किन अगर खाएंगे Glutathione से रिच फूड्स, जानें किचन की किन चीजों में पाए जाते हैं।

Glutathione Rich Foods:अपनी स्किन के ग्लो को बनाए रखने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से भी ज्यादा जरूरी है सही डाइट लेना। खासतौर पर जिन फूड्स में ग्लूटाथियोन पाया जाता है, वे आपकी स्किन के ग्लो को बनाए रखने में मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 31, 2025 7:26 PM IST

Benefits of Glutathione For Skin: स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार में सबसे जरूरी है पोषक तत्वों का अवशोषण। कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और फाइबर से लेकर पानी तक हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। लेकिन क्या आप ग्लूटाथियोन के बारे में जानते हैं? असल में ग्लूटाथियोन एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन की हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। शोध बताते हैं कि ग्लूटाथियोन शरीर का नेचुरल 'स्किन क्लीनर' है। वहीं ग्लूटाथियोन शरीर से टॉक्सिन्स निकालने, मेलेनिन उत्पादन को नियंत्रित करने और त्वचा को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। और सबसे अच्छी बात यह है कि शरीर में ग्लूटाथियोन की मात्रा बढ़ाने के लिए आपको महंगे सप्लीमेंट की जरूरत नहीं होती, बल्कि आप कुछ आम किचन में पाए जाने वाले फूड्स ही इसे प्राकृतिक रूप से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा भीतर से चमके और नेचुरल ग्लो बरकरार रहे, तो सिर्फ क्रीम या सीरम ही नहीं, आपकी डाइट में ग्लूटाथियोन को शामिल करें, जो आपको इन 4 चीजों से प्राप्त हो सकता है।

लहसुन (Garlic Benefits For Skin)

हर तरह की सब्जी में इस्तेमाल होने वाला लहसुन इसमें आपकी मदद करेगा। लहसुन सल्फर से भरपूर होता है, जो शरीर में ग्लूटाथियोन के निर्माण में मदद करता है। रोजाना भोजन में किसी भी रूप में थोड़ा सा कच्चा या पका हुआ लहसुन शामिल करने से आपके शरीर की डिटॉक्स क्षमता बढ़ती है और त्वचा साफ नजर आने लगती है।

पालक (Spinach Benefits For Skin)

सर्दियों के मौसम में पालक आपको आसानी से और ताजा मिल जाता है। शोध बताते हैं कि हरी पत्तेदार सब्जियों में मौजूद ग्लूटाथियोन और क्लोरोफिल स्किन को अंदर से रिपेयर करने में मदद करते हैं। पालक त्वचा को चमकदार बनाकर, झुर्रियों और फ्री रेडिकल्स के असर को कम करने में मदद करता है। आप अपनी डाइट में इसे सलाद, सूप या स्मूदी के रूप में शामिल कर सकते हैं।

एवोकाडो (Avocado Benefits For Skin)

शायद यह कहना गलत नहीं होगा कि एवोकाडो आज का यह ट्रेंडी फ्रूड है। एवोकाडो में प्राकृतिक रूप से ग्लूटाथियोन पाया जाता है। साथ ही इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। रोजाना एक छोटा एवोकाडो खाने से स्किन को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रहने में मदद मिलती है।

हल्दी (Turmeric Benefits For Skin)

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और ग्लूटाथियोन की क्रियाशीलता को बढ़ा देता है। ऐसे में हल्दी वाला दूध या हल्दी पानी रोजाना पीने से त्वचा साफ और दमकदार बनती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source