
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 2, 2025 5:20 PM IST
Uric acid badhane wale fruits: आज के समय में यूरिक एसिड भी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है, जिससे सबसे ज्यादा लोगों को जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं होती जा रही हैं। वैसे तो आजकल कई तरह की दवाएं व अन्य प्रकार के ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से शरीर में यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन दवाएं भी फिर तभी काम करती हैं, जब आपकी डाइट सही रहती हैं। उदाहरण के लिए जब आप सही डाइट नहीं ले रहे हैं, तो उसके कारण दवाएं भी ठीक से काम नहीं कर पाती हैं। वैसे तो यूरिक एसिड के मरीजों कों खूब फल खाने की अनुमति होती है, लेकिन कुछ फल ऐसे भी हैं जो नहीं खाने चाहिए। यूरिक एसिड के मरीज ज्यादातर मामलों यही गलती करते हैं, क्योंकि उन्हें यह पता नहीं होता कि कौनसा फल नहीं खाना चाहिए। चलिए जानते हैं ऐसे फलों के बारे जिनका सेवन करने से यूरिक एसिड लेवल बढ़ सकता है।
फलों का सेवन करना हर किसी की सेहत के लिए अच्छा रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ बीमारियों में कुछ फलों का सेवन करना नुकसानदायक माना जाता है। यूरिक एसिड के मरीजों को आमतौर पर ऐसे फ्रूट्स का सेवन नहीं करना चाहिए, जिनमें ज्यादा मात्रा में फ्रुक्टोज होता है। अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है, तो सेब, नाश्पाती, आम और अंजीर जैसे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें फ्रुक्टोज ज्यादा मात्रा में पाया जाता है और इनका सेवन करना यूरिक एसिड लेवल को बढ़ा सकता है।
जहां कुछ फल आपके शरीर में यूरिक एसिड लेवल को बढ़ा सकते हैं, वहीं कुछ ऐसे फल भी हैं जिनका सेवन करना यूरिक एसिड लेवल को कम कर सकता है। ग्रेपफ्रूट्स, संतरा, अनानास और स्ट्रॉबेरी आदि फलों का सेवन करना यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इन सभी फलों में खूब मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो यूरिक एसिड लेवल को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।
यूरिक एसिड लेवल कंट्रोल करने के लिए अन्य भी कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सिर्फ फ्रूट्स ही हीं बल्कि उनक फूड्स के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए, जो यूरिक एसिड लेवल को बढ़ा सकते हैं। कुछ फूड्स ऐसे हैं, जिनमें ज्यादा मात्रा में प्यूरिन हो सकता है और इनमें शराब, चीनी, रेड मीट, मछली और चिकन आदि शामिल हैं। इन फूड्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।