Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Foods for Strong Teeth: दूध, दही ही नहीं दांतों को बुढ़ापे तक मजबूत रखने के लिए खाएं ये 4 सुपरफूड्स

दूध, दही के अलावा भी कुछ सुपरफूड्स हैं, जो दांतों को हेल्दी (Healthy Teeth) रखते हैं। ये फूड्स दांतों में कैविटी, मसूड़ों में सूजन, दर्द, खून निकलने की समस्या को दूर करते हैं। जानें, ऐसे 4 सुपरफूड्स के बारे में यहां, जिनसे दांतों को मिलती है मजबूती....

Foods for Strong Teeth: दूध, दही ही नहीं दांतों को बुढ़ापे तक मजबूत रखने के लिए खाएं ये 4 सुपरफूड्स

Written by Anshumala |Updated : August 29, 2021 12:25 AM IST

Foods for Strong Teeth: दांतों को हेल्दी और कैविटी से बचाकर रखना बहुत जरूरी है। यदि आपके दांत स्वस्थ रहेंगे, दांतों की कोई भी समस्या नहीं होगी, दांत में कीड़े नहीं लगेंगे, तो बुजुर्ग होने पर भी आपके दांत सही-सलामत बचे रहेंगे और आप कुछ भी बेहद आसानी से खा सकेंगे। नकली दांत लगवाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए जरूरी है डाइट में उन हेल्दी चीजों को शामिल करने की, जिनसे दांतों को मजबूती मिलती है। आप दूध, दही, पनीर तो खूब खाते होंगे, क्योंकि इनमें कैल्शियम अधिक होता है और ये दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखते हैं। पर दूध, दही के अलावा भी कुछ सुपरफूड्स हैं, जो दांतों को हेल्दी (Healthy Teeth) रखते हैं। ये फूड्स दांतों में कैविटी, मसूड़ों में सूजन, दर्द, खून निकलने की समस्या को दूर करते हैं। जानें, ऐसे 4 सुपरफूड्स (Foods for Strong Teeth in Hindi) के बारे में यहां, जिनसे दांतों को मिलती है मजबूती....

1. डार्क चॉकलेट से मजबूत होते हैं दांत

अक्सर लोग बच्चों को चॉकलेट खाने से मना करते हैं, क्योंकि इससे दांत सड़ते हैं। ऐसा नहीं है, जब आप डार्क चॉकलेट खाएंगे तो दांत सड़ेंगे नहीं, बल्कि मजबूत होंगे। दरअसल, डार्क चॉकलेट में कोको अधिक मात्रा में होती, जिसमें टैनिन होता है। यह दांतों को मजबूत करता है, मसूड़ों में होने वाले सूजन को दूर करता है। दांतों के गिरने की समस्याको रोकता है। कोको दांतों में होने वाले प्लाक को भी कम करता है।

2. सेब दांतों में कैविटी बनने को रोके

सेब में आयरन बहुत होता है, तो इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होगी। फिर किस तरह से सेब दांतों को मजबूत बनाता है? दरअसल, जब आप सेब खाते हैं, तो मुंह में लार बनने की प्रक्रिया बढ़ जाती है और दांतों में कैविटी भी नहीं बनती है। सेब में अधिक मात्रा में मिनरल्स और विटामिन्स होते हैं, जो संपूर्ण सेहत के लिए जरूरी होते हैं। सेब खाने से दांत साफ भी होते हैं।

Also Read

More News

3. संतरा हानिकारक बैक्टीरिया को करता है नष्ट

संतरा विटामिन सी का मुख्य स्रोत है, लेकिन इसमें कैल्शियम, विटामिन डी भी होता है। इसके अलावा भी इसमें कई तत्व ऐसे होते हैं, जो दांतों को स्वस्थ रखते (Foods for Strong Teeth in Hindi) हैं। संतरे का जूस पीने से मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया मरते हैं। इससे मुंह साफ होता है। चूंकि, संतरे का जूस एक नेचुरल एसिडिक है, ऐसे में इसका जूस पिएं और फिर दांतों को जरूर साफ करें। दांत चमक उठेंगे और स्वस्थ भी रहेंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

4. नट्स खाने से भी दांत रहते हैं हेल्दी

नट्स विटामिन्स, मिनरल्स आदि से भरपूर होते हैं। मूंगफली, बादाम, काजू, अखरोट आदि में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखते हैं। इनमें मौजूद मैग्नीशियम, हाई फाइबर, फॉलिक एसिड, विटामिन ई और बी 6 दांतों को लाभ पहुंचाते हैं।

About the Author

... Read More