खाने की इन 5 चीजों में जरूर मिलाएं नींबू का रस, हाई कोलेस्ट्रॉल और एसिडिटी जैसे समस्याओं से होगा बचाव

Benefits of adding lemon to food: नींबू का विटामिन सी और साइट्रिक एसिड सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढाता बल्कि, आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : August 4, 2022 5:01 PM IST

Benefits of adding lemon to food: नींबू के फायदे कई है। ये एक ऐसी चीज है जो कि कई बीमारियों के लिए एक साथ काम कर सकती है। दरअसल, नींबू की खास बात ये है कि ये जहां विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर है वहीं ये शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और शरीर को कई संक्रामक बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। साथ ही इसका एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर को बैक्टीरियल बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। पर इस चीजों को पाने के लिए आपको अपने खाने में नींबू का इस्तेमाल करना होगा। तो, आइए आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जिनमें आपको नींबू का रस जरूर मिलाना चाहिए।

खाने की इन 5 चीजों में जरूर मिलाएं नींबू का रस-Foods in which you should add lemon juice

1. चावल बनाते समय

डायबिटीज के मरीज अक्सर चावल खाने से बचते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है चावल में स्टार्च का ज्यादा होना जो कि शुगर बढ़ाता है। तो, चावल से इस स्टार्च को निकालने में नींबू आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, चावल बनाए समय पानी में नींबू का रसमिला दें। इससे चावल तो बढ़िया बनेगा ही बल्कि इसका स्टार्च भी कम हो जाएगा। पर ध्यान रखें कि ये चावल पतिले में बनाएं ताकि पानी के साथ अच्छी तरह से स्टार्च बाहर आ जाए। ऐसा चावल डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं।

2. दाल में मिलाएं नींबू का रस

दाल में नींबू का रस मिलाने के दो फायदे हैं। पहला तो ये इसमें विटामिन सी जोड़ देगा और दूसरा दाल खाने के बाद आपको एसिडिटी नहीं होगी। इसके अलावा जिन लोगों को दाल नहीं पचता उन्हें भी ये आसानी से पच जाएगा। साथ ही इसका प्रोटीन आसानी से पचने लगेगा। तो, दाल में नींबू का रस जरूर मिलाएं।

3. राजमा-छोले बनाते समय जरूर डालें नींबू का रस

नींबू में घुलनशील आहार फाइबर स्वस्थ पाचन में सहायता करता है। राजमा और छोले जो कि लोगों को आसानी से नहीं पचता और कई बार इनका तेल मसाला हाई कोलेस्ट्रॉलवाले लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होता है। ऐसे में नींबू का रस इसे पचाने में मदद करता है और साथ ही इन्हें खाने के बाद आपको गैस की समस्या भी नहीं होगी।

4. रोटी के आटे में मिलाएं नींबू का रस

रोटी के आटे में नींबू का रस मिलाने से इसका स्वाद तो बढ़ता ही है बल्कि, ये फर्मेंटेट हो जाता है। इसमें इसकी प्रीबायोटिक्स तत्व आते हैं जिससे ये गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इससे गट बैक्टीरिया बढ़ते हैं जो कि पाचन तंत्र को तेज करता है। इसके अलावा इस रोटी का स्वाद भी बढ़ जाती है और ये जल्दी खरा भी नहीं होती।

5. साग में

साग जैसे सरसों का साग और दूसरी हरी पत्तियों के साग को भारत में बड़े प्रेम से खाते हैं। साग में आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन और कई सारे विटामिन व मिनरल्स होते हैं। ऐसे में इनमें नींबू का रस मिलाना इसे आसानी से पचने में मदद करती है। इसके अलावा साग का घी और तेल मसाले कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकते हैं जिसे नींबू का रस कम कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source