
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 22, 2020 7:37 PM IST
पोषक तत्वों की कमी से हड्डियां होती हैं कमज़ोर, स्ट्रॉन्ग बोन्स के लिए डायट टिप्स
Foods for Strong Bones: हड्डियां हमारे शरीर को मज़बूती देती हैं। यह हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को सपोर्ट और सुरक्षा देती हैं। इसीलिए, हड्डियों का मज़बूत (Strong Bones) होना ज़रूरी है। फिजिकली फिट रहने के लिए मांसपेशियों का लचीलापन और हड्डियों का घनत्व (Bone Density) महत्वपूर्ण है। हड्डियों की अच्छी सेहत के लिए कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिनमें, कैल्शियम और विटामिन डी (Vitamin D) प्रमुख हैं। कैल्शियम मसल्स कांन्ट्रैक्शन और दांतों-हड्डियों को मज़बूत बनाने का काम करती है। जबकि, विटामिन डी शरीर को कैल्शियम का अवशोषण करने में सहायता करता है। (Foods for Strong Bones in hindi)
इसके साथ ही विटामिन के (Vitamin K), विटामिन सी (Vitamin C), मैग्नीशियम (Magnesium), फॉस्फोरस (Phosphorus) जैसे अन्य तत्वों की ज़रूरत पड़ती है। इन सभी तत्वों की आपूर्ति के लिए आप सही डायट की मदद ले सकते हैं। ये रहें वह 4 फूड्स जो हैं स्ट्रॉन्ग बोन्स (Strong Bones) के लिए बेस्ट। (Foods for Strong Bones)
दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं। दूध के साथ आप बादाम का सेवन करें। इससे, शरीर की कैल्शियम की दैनिक ज़रूरत पूरी होगी। लगभग एक मुट्ठी बादाम से लगभग 200 मिग्रा कैल्शियम प्राप्त होता है। (Food for Strong Bones)
प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है सोयाबीन। इसीलिए, यह हड्डियों के लिए एक अच्छा फूड है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी, कोलम्बिया, अमेरिका द्वारा आयोजित एक स्टडी में पाया गया कि सोयाबीन से बने खाद्य पदार्थों के सेवन से मेनोपॉज़ के बाद महिलाओं को फायदा होता है, उनकी हड्डियां मज़बूत बनती हैं। (Food for Healthy Bones)
सबसे हेल्दी खाद्य मानी जाती हैं हरी सब्ज़ियां क्योंकि इनमें हर प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। पालक, केल, ब्रोकोली (Broccoli) जैसी हरी सब्ज़ियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। ये न्यूट्रिएंट्स हड्डियों की हेल्थ सुधारते हैं। साथ ही, शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षित भी रखते हैं।
कद्दू के बीज़ों (Pumpkin Seeds) में मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों के विकास में मदद करती है। मैग्नीशियम के पर्याप्त मात्रा मिलने से ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) का खतरा कम होता है। यही नहीं पम्पकिन सीड्स में हेल्दी फैट्स भी होते हैं। जो सूजन रोकने और हड्डियों को सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं।