अनियमित पीरियड्स को नियमित करने के लिए खाएं ये 7 फूड्स, दर्द और अकड़न में भी मिलेगी राहत

Irregular menstruation causes : पीरियड्स का संतुलित ना होना कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। जैसे कि पीसीओडी और एंडोमेट्रिओसिस। ऐसे में इसे नजरअंदाज ना करें और इसे ठीक करने की कोशिश करें।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 20, 2022 2:17 PM IST

पीरियड्स का असंतुलित होना किसी भी हाल महिलाओं के लिए नजरअंदाज करने वाली चीज नहीं है। असल ये इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में कुछ ना कुछ गड़बड़ी जरूर है। पीरियड्स का संतुलित होने के पीछे सबसे आम कारण होता है हार्मोनल अंसतुलन। इसके अलावा शरीर में एस्ट्रोजन से जुड़ी गड़बड़ियां भी अंसुलित पीरियड्स का कारण बनती है। ऐसे में आप पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए कुछ फूड्स खा सकते हैं। साथ ही ये फूड्स पीरियड्स में दर्द और अकड़न का भी कारण बनता है। तो, आइए जानते हैं पीरियड रेगुलर करने के लिए क्या खाएं (foods for regular periods)

अनियमित पीरियड्स को नियमित करने के लिए खाएं ये 7 फूड्स- Foods for regular periods in hindi

1. अजमोद का पानी लें

पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में अजमोद एक प्रसिद्ध जड़ी बूटी है। यह देखने में धनिया की तरह लगता है और शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। अजमोद में मिरिस्टिसिन और एपिओल जैसे यौगिक एस्ट्रोजन होते हैं जो पीरियड्स की अनियमितता को दूर करता है। ऐस में महिलाएं अजमोद की चाय या अजमोद के पानी लें।

2. अनानास खाएं

अनानास ब्रोमेलैन एंजाइमों से भरा होता है और रेगुलर पीरियड्स के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक है। ये गर्भाशय को नरम करना है। यह न केवल गर्भाशय तक ही सीमित है, बल्कि यह लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाकर ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है। इसके अलावा, यह पीरियड्स के दौरान रक्त के थक्कों और सूजन की संभावना को भी कम करता है।

3. चुकंदर खाएं

चुकंदर आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है, जो अनियमित पीरियड्स को ठीक करने में मददगार है। यह ना सिर्फ पीरियड्स में होने वाली अनियमितता को ही दूर करता है, बल्कि यह पीरियड्स के दौरान होने वाली सूजन को भी दूर कर सकता है। इसके अलावा, चुकंदर भी एक इमेनैगॉग है जो आपके शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या को कम करता है।

4. अजवाइन और दालचीनी का सेवन करें

आप अनियमित पीरियड्स या पीरियड्स के दर्द से पीड़ित हैं, तो आपको अजवाइन के साथ एक गिलास उबला हुआ पानी पीना चाहिए।अजवाइन के बीज में एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं जो पीरियड्स की अनियमितताओं को दूर करने के लिए उत्कृष्ट रूप से काम करता है। इसके अलावा, वे गर्भाशय को उत्तेजित करने में प्रभावशाली ढंग से काम करते हैं। दालचीनी आपके वजाइनल एरिया में ब्लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करती है और एस्ट्रोजन को बढ़ाती है। यह पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से राहत दिलाता है। इसके अलावा आप दालचीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. ओमेगा -3 से भरपूर फूड्स लें

ओमेगा -3 से भरपूर फूड्स जैसे कि बादाम, अखरोट और मछली जैसे फूड्स सेवन करें। आपके अंडाशय में ब्लड वेसेल्स छोटी होती हैं, जो उन्हें क्षति और खराब ब्लड सर्कुलेशन के प्रति संवेदनशील बनाती हैं। धूम्रपान, मोटापा और उच्च कोलेस्ट्रॉल आपके रक्त वाहिकाओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है, जो हार्मोन और रक्त प्रवाह को अवरुद्ध करता है। ओमेगा -3 ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं, मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को कम करते हैं, उम्र बढ़ने के प्रभावों से लड़ते हैं और डोपामाइन को बढ़ाते हैं जो कि मूड स्विंग्स को बेहतर बनाता है। साथ ही पीरिड्स में ऐंठन और दर्द को कम करता है।

6. प्रोटीन से भरपूर फूड्स लें

बादाम, अखरोट, मूंगफली, पनीर, अंडे, सोया चिप्स, ह्यूमस और सार्डिन आपके हार्मोन को संतुलित करने में मदद करते हैं। यह हार्मोनल संतुलन के लिए जरूरी है। जितना अधिक आप अपने हार्मोन को संतुलित करेंगे, आपका पीरियड्स नियमित होगा। प्रोटीन प्रजनन क्षमता और हार्मोनल संतुलन को बढ़ाने के लिए विशेष रूप से काम करते हैं और पीरियड्स को रेगुलर करते हैं।

7. नॉन व्हाइट फूड्स लें

अधिकांश प्राकृतिक खाद्य पदार्थ सफेद नहीं होते हैं, इसलिए आप यह मान सकते हैं कि अगर कोई भोजन सफेद है, तो वे प्रोसेस्ड और अनहेल्दी हैं। जैसे कि सफेद आटा, चीनी, सफेद आलू, सफेद ब्रेड, सफेद पास्ता और सफेद चावल से परहेज करें। वे इंसुलिन सर्ज बनाकर आपके मासिक धर्म चक्र को बाधित करते हैं जिसके परिणामस्वरूप फैट का भंडारण होता है। यह अतिरिक्त फैट ओव्यूलेशन और आपके पीरियड्स को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है और अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकता है। इसलिए इन फूड्स के सेवन से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source