पीरियड्स के दर्द और क्रैम्प्स से राहत दिलाते हैं ये 5 फूड्स

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 1, 2020 7:10 AM IST

Foods to eat during periods: पीरियड्स में महिलाओं को पेट, कमर और जांघों में बहुत अधिक दर्द होता है। कुछ को सिर दर्द या फिर उल्टी की भी शिकायत होती है। पीरियड्स क्रैम्प्स को सहना काफी मुश्किल होता है। यह दर्द कम हो या ज्यादा लेकिन इस दर्द से महिलाओं को हर महीने जूझना पड़ता ही है। पीरियड्स के दौरान खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ आपके शरीर पर प्रभाव डालते हैं। ऐसे में आपको उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो कि आपके शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। पीरियड्स के कारण हो रही परेशानियों को कम करने में कुछ खाने की चीजें आपकी मदद करते हैं। जानें, उन खाद्य पदार्थों के बारे में जिनका सेवन आपको पीरियड्स के दौरान करना चाहिए और जिन्हें खाने से आपको क्रैम्प्स (Foods for Period Cramps) से राहत मिलेगा।

पीरियड्स क्रैम्प से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये फूड्स

1 नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और पोषक तत्व भरपूर होने के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण पर्याप्त मात्रा में होते हैं। पीरियड्स के दौरान नट्स का सेवन करने से बार-बार भूख नहीं लगती और साथ ही पीरियड्स का दर्द (Foods for Period Cramps in hindi) भी कम होता है।

2 केला खाने से भी पीरियड क्रैम्प से छुटकारा मिलता है। ऊर्जा प्रदान करने वाले फल के रुप में लोकप्रिय केले में पोटेशियम और विटामिन बी 6 होता है। इसे खाने से मसल्स को आराम मिलता है और पेट फूलता नहीं हैं। पोटैशियम दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचाने में भी मददगार होता है और रक्त चाप भी सही रहता है, जिससे आपका मूड सही रहता है। केला खाने से पीरियड्स में दर्द और तनाव दोनों कम होते हैं।

3 डार्क चॉकलेट में कोकोआ अधिक मात्रा में होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम सेरोटोनिन हार्मोन के स्तर को बढ़ा देता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है। पीरियड्स के दौरान डार्क चॉकलेट का सेवन करने से प्राकृतिक रूप से तनाव कम हो जाता है।

4 ब्रोकली में फाइबर, विटामिन बी 6, विटामिन ई और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में होते हैं जो कि पाचन को सही रखने, पीरियड्स के दौरान होने वाले मूड स्विंग्स को कम करने में और क्रैम्प्स के दर्द को कम (Home remedies for period pain in Hindi) करने में मददगार होते हैं।

5 हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन बी और फाइबर से भरपूर होती है जो कि पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए उपयोगी होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source