हर किचन में मिलने वाले ये 2 मसाले हैं एनर्जी का भंडार, रोज़ करेंगे सेवन तो दूर भाएगी सुस्ती

एक्सरसाइज की कमी, खाना ठीक तरीके से ना पच पाने और बाहर ना जा पाने के कारण कई लोगों को बहुत अधिक कमज़ोरी और सुस्ती महसूस (Diet Tips for Instant Energy)हो रही है। ऐसे में, अगर आप भी खुद को सुस्ती से बचाना चाहते हैं, तो अपनी डायट में इन मसालों को शामिल करें। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और इम्यूनिटी भी बढ़ेगी। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 10, 2020 1:01 AM IST

Foods for Instant Energy: लॉकडाउन और कोरोना वायरस ने लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित तो किया ही है। साथ ही साथ फिजिकल एक्टिवटी, सेहत और खान-पान के तरीकों को भी बदलकर रख दिया है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को खासतौर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने का समय नहीं मिल रहा। क्योंकि, 12-14 घंटों तक लोग लगातार कम्प्यूटर और लैपटॉप के सामने बैठकर काम करते हैं। एक्सरसाइज की कमी, खाना ठीक तरीके से ना पच पाने और बाहर ना जा पाने के कारण कई लोगों को बहुत अधिक कमज़ोरी और सुस्ती महसूस (Diet Tips for Instant Energy)हो रही है। ऐसे में, अगर आप भी खुद को सुस्ती से बचाना चाहते हैं, तो अपनी डायट में इन मसालों को शामिल करें। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और इम्यूनिटी भी बढ़ेगी।  (Foods for Instant Energy in hindi)

सुस्ती महसूस हो तो करें इन 2 मसालों का सेवन:

सूखा धनिया

लगभग हर सब्ज़ी में मिलाया जाने वाला सूखा धनिया या धनिया के बीज़ों का पाउडर आपको भरपूर एनर्जी देता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, धनिया का सेवन करने से हार्मोन्स का संतुलन बना रहता है। साथ ही यह डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जिन्हें, अक्सर थकान या कमज़ोरी महसूस होती है। दरअसल, धनिया में मौजूद मैग्नीशियम और मैगनीज़ शरीर में मौजूद ग्लूकोज़ से शक्ति प्राप्त करने में मदद करता है। जिससे, आपको तुरंत एनर्जी महसूस होती है। (Diet Tips for Instant Energy in hindi)

दालचीनी

इस खूश्बूदार मसाले में कई औषधिय गुण होते हैं।  जर्नल प्लोस वन (PLoS One) में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर के मुताबिक दालचीनी से बॉडी को तुरंत एनर्जी मिलती है।  इसलिए जब भी आपको कमजोरी या सुस्ती महसूस हो है तो दालचीनी का सेवन कर लें। इसी तरह, लो लिबिडो की परेशानी झेल रहे लोगों के लिए भी दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। दूध में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने ले लो सेक्स ड्राइव की समस्या से आराम मिलता है। ।

इम्यूनिटी बढ़ाता है काढ़ा, लेकिन रहे सावधान, काढ़े के अधिक सेवन से होते हैं ये नुकसान

Covid-19 Testing: कोविड टेस्टिंग का नया रिकॉर्ड, भारत में 24 घंटेों में 7 लाख से अधिक सैम्पल्स की हुई जांच

प्रेगनेंसी में हो रही है पैरों में सूजन, तो करें ये उपाय, मिलेगा आराम

अध्ययन में हुआ खुलासा, कोरोनावायरस नाक, गले, फोफड़ों के साथ ही कान को भी कर सकता है संक्रमित

 प्रेग्नेंसी के दौरान दांतों में क्यों होता है दर्द? जानें कारण और घरेलू उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source