Diabetes Diet: डायबिटीज रोगियों के लिए 4 सुपरफूड्स, कंट्रोल करेंगे तेजी से ब्लड शुगर लेवल

Diabetes in Hindi: अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो आज से ही खाना शुरू कर दें ये 4 सुपरफूड्स। जिन्हें डायबिटीज (Foods for Diabetes) होने की संभावना है, वे भी इसका सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 26, 2021 6:06 PM IST

Foods for Diabetes in Hindi: डायबिटीज (Diabetes) की समस्या आज गंभीर रूप ले रही है। क्या बड़े और क्या बच्चे, हर कोई आज डायबिटीज (Diabetes in hindi) का शिकार हो रहा है। डायबिटीज में बेहद जरूरी है शुगल लेवल (Sugar Level) को कंट्रोल रखना और शुगर लेवल आप अपनी जीवनशैली, खानपान को सुधार करके ही कंट्रोल में रख सकते हैं। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जो शुगर लेवल को शरीर में बढ़ा देते हैं। सही जानकारी नहीं होने पर डायबिटीज रोगियों इन चीजों का भी सेवन करते रहते हैं। अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखकर आप डायबिटीज को खतरनाक लेवल तक पुहंचाने से बचा सकते हैं। हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में आपको बता रहे हैं, जो डायबिटीज (Diabetes Diet) को कंट्रोल में रखते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज (Foods for Diabetes) नहीं है, वे भी इसका सेवन कर सकते हैं।

टमाटर खाकर डायबिटीज के खतरे को करें कम

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि टमाटर में लाइकोपिन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। लाइकोपिन एक ऐसा कम्पाउंड है, जो डायबिटीज होने से बचाता है। साथ ही यह दिल के लिए भी हेल्दी माना जाता है। आप टमाटर का सेवन कई तरह से कर सकते हैं, चाहे तो सलाद में खाएं, सूप या जूस पिएं या फिर सब्जी में डालें। हर तरह से यह कई रोगों से बचाएगा। कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से भी बचाव होगा।

ब्रोकली करे ब्लड शुगर में सुधार 

ब्रोकली सर्दियों में खाना काफी स्वाद देता है। हालांकि, यह हर मौसम में उपलब्ध होता है। यदि आप ब्रोकली नहीं खाते हैं, तो जरूर खाएं, क्योंकि इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शुगर लेवल (Foods for Diabetes in Hindi) को कम करता है। ब्लड सेल्स को नुकसान होने से बचाता है। ब्रोकली में मौजूद कुछ तत्व शरीर से टॉक्सिन पदार्थ भी बाहर निकालते हैं।

अखरोट टाइप-2 डायबिटीज से बचाए

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट, इंफ्लेमेशन को कम करता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। जिन लोगों को टाइप-2 डायबिटीज और कार्डियोवैस्कुलर रोग है, उन्हें भी अखरोट खाना चाहिए। इसे खाने से इन दो बीमारियों से बचे रहेंगे।

दही खाने से कंट्रोल रहता है डायबिटीज

लो-फैट युक्त डेयरी फूड्स जैसे दूध, दही में विटामिन डी भरपूर होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स में भी ये नीचे होते हैं, इसलिए इन्हें खाने से टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा कम होता है। एक स्टडी के अनुसार, योगर्ट के सेवन से टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना 9 % तक कम हो जाती है।

सर्दियों में बढ़ जाती हैं डायबिटीज़ से जुड़ी परेशानियां, काम आएंगी ये डायट टिप्स