Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस उम्र के बाद कमजोर पड़ जाती हैं महिलाओं की हड्डियां, ये फूड्स लाएंगे फिर से मजबूती

Weak bones in women: महिलाओं में एक निश्चित उम्र के बाद हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं, जिसे रोकने के लिए डाइट में कुछ खास बदलाव किए जा सकते हैं। जानें किस उम्र के बाद हड्डियों कमजोर पड़ती हैं और ऐसे में कौन सी डाइट लें।

इस उम्र के बाद कमजोर पड़ जाती हैं महिलाओं की हड्डियां, ये फूड्स लाएंगे फिर से मजबूती

Written by Mukesh Sharma |Published : February 13, 2023 6:10 PM IST

Bone weakness in women: उम्र के साथ-साथ हमारा शरीर कमजोर पड़ने लगता है, जिसे एजिंग प्रोसेस कहा जाता है और यह एक सामान्य क्रिया है। एजिंग के सबसे ज्यादा लक्षण हमारी त्वचा, मांसपेशियों और हड्डियों में होते हैं। ठीक इसी प्रकार एक निश्चित उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर पड़ने लगती है और ऐसे में ऑस्टियोपोरोसिस से लेकर बोन फ्रैक्चर आदि का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा जोड़ों व हड्डियों के अन्य हिस्सों में दर्द भी होने लगता है। महिलाओं को एक खास उम्र के बाद ही हड्डियों में कमजोरी कमजोरी महसूस होने लगती है और वह उम्र आमतौर पर 50 साल के बाद होती है। दरअसल, 50 की उम्र तक आते-आते महिलाओं में मेनोपॉज खत्म होने लगता है और पोस्ट मेनोपॉज शुरू हो जाता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार पोस्ट-मेनोपॉज उम्र के दौरान हड्डियों की कमजोरी 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। चलिए इस उम्र के बाद कौन सी डाइट लेने से हड्डियां मजबूत रहती हैं (Weak bones postmenopausal ) -

डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy products for bones)

हड्डियों को मजबूत करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। दूध व उसके उत्पादों को कैल्शियम के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है। इसका सेवन करना शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम प्रदान करता है। अपनी डाइट में दूध, दही, छाछ और पनीर को शामिल जरूर करें।

हरी सब्जियां (Green vegetables for bones)

हरी सब्जियों को भी कैल्शियम अच्छा स्रोत माना जाता है और इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाने में यह भी काफी फायदेमंद हो सकती है। अपनी डाइट में ब्रोकोली, पत्ता गोभी, भिंडी और अन्य रही पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। हालांकि, यदि शरीर में कैल्शियम की कमी है तो पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। पालक में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कैल्शियम को अवशोषित होने से रोकते हैं।

Also Read

More News

सोया प्रोडक्ट्स (Soya products for bones)

शरीर को कैल्शियम प्रदान करने के लिए सोया प्रोडक्ट्स का सेवन भी किया जा सकता है आप अपनी डाइट में सोयाबीन या उसके अन्य प्रोडक्ट्स जैसे सोया मिला, सोया चंक्स और टोफू आदि को शामिल कर सकते हैं। कैल्शियम के अलावा सोया प्रोडक्ट्स आपको प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व भी प्रदान करता है। यदि आपको डेयरी प्रोडक्ट्स पसंद नहीं है, तो कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है

नट्स एंड सीड्स (Nuts and seeds for bones)

ड्राई फ्रूट्स और सीड्स भी कैल्शियम व प्रोटीन का अच्छा स्रोत माने जाते हैं, जो बढ़ती उम्र में हो रही हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं। 50 के बाद जिन महिलाओं को हड्डियों व जोड़ों में दर्द होने लगा है, उन्हें खासतौर पर अपनी डाइट में सूखे मेवे व बीज शामिल करने चाहिए। काजू, बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और सूरजमुखी के बीज आदि कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फोर्टिफाइड फूड्स (Fortified foods for bones)

शरीर में कैल्शियम की पूर्ति करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फोर्टिफाइड फूड्स भी अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। आप अपनी डाइट में ऐसे फोर्टिफाइड फूड्स को शामिल करें जिनमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम शामिल किया गया हो। 50 की उम्र के बाद महिलाएं अपनी डाइट में फोर्टिफाइड सेरियल्स आदि को शामिल कर सकती हैं।