प्रेगनेंसी में महिलाएं अपने खान-पान को लेकर काफी उलझन में रहती हैं। खासकर पहली बार मां बननेवाली महिलाओं को समझ नहीं आता कि कौन-सी चीज खाने से पेट में पल रहे बच्चे पर क्या असर पड़ेगा। इसीलिए वो बार-बार अपने घरवालों से पूछती हैं या अपने डॉक्टर को फोन करके इस बारे में राय लेती रहती हैं। हमने बात की डॉ. वाय. एस. नंदनवार (हेड ऑफ डिपार्टमेंट और प्रोफेसर,सायन अस्पताल, मुंबई ) से जिन्होंने बताया उन 5 चीज़ों के बारे में जो प्रेगनेंसी के दौरान संभलकर खाने की सलाह दी जाती है।
सोयाबीन- प्रेगनेंसी के समय हार्मोन्स का संतुलन बनाना आवश्यक है। सोयाबीन में प्रचुर मात्रा में फाइटोएस्ट्रोजेन होता है। जो एस्ट्रोजॉन की प्रतिक्रिया को तेज़ कर देता है जिससे हार्मोन्स का असंतुलन बढ़ जाता है। इसी तरह पहले ट्राइमेस्टर के दौरान अत्यधिक एस्ट्रोजॉन से मतली और उबकाई की समस्या होने लगती है।
ग्रीन टी- अगर आपको चाय पीने की आदत है तो बेहतर है कि आप अपने डॉक्टर से बात करने के बाद ही ग्रीन टी पीएं। दरअसल ग्रीन टी में कैफिन तो होता ही है साथ ही यह भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक फॉलिक एसिड को सोखने की प्रक्रिया को रोक देता है। यही नहीं, यह प्रेगनेंसी के दौरान मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा देता है जो बच्चे और मां के लिए अच्छा नहीं।
मछली- भले ही मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और प्रोटिन्स होते हैं। लेकिन वो महिलाएं जिन्हें मछली से एलर्जी है उन्हें तो इससे परहेज करना ही चाहिए। आप मछली की जगह फ्लास्कसीड और दही खा सकती हैं। अगर आप प्रेगनेंट नहीं है तो हफ्ते में एक बार मछली खा सकती हैं।
पपीता- ऐसा कहा जाता है कि प्रेगनेंसी के दौरान थोड़ा-सा पका हुआ पपीता खाने से नुकसान नहीं होता। लेकिन पपीते के बीज, कच्चा या अधपका पपीता कभी न खाएं क्योंकि उनमें लैटेक्स होता है जो यूटरीन पर दबाव बना सकता है।
पान- बहुत कम महिलाओं को पता है कि प्रेगनेंसी के दौरान पान खाने से उनके यूटरीन पर दबाव बनता है। हालांकि कई समुदायों में लेबर से पहले पान खिलाने का रिवाज़ है लेकिन बेहतर यही है कि प्रेगनेंसी के दौरान पान खाते हुए सावधानी बरती जाए। पान से लेबर के समय उत्पन्न होनेवाले हार्मोन्स ऑक्सिटॉसिन को ख़त्म कर देता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.