चाय के साथ ये चीजें खाने के कारण लोग पड़ते हैं बीमार, आज ही बंद कर दें इन चीजों का सेवन

Bad combination with tea: चाय को स्वास्थ्य के लिए अच्छा विकल्प नहीं माना जाता है, लेकिन चाय के साथ खाई जाने वाली कुछ चीजें भी ऐसी हैं जिनका सेवन करना सेहत के लिए और ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 1, 2024 6:10 PM IST

Bad food combination: दुनियाभर में लोग चाय के दीवाने हो चुके हैं और खूब चाय पीते हैं। इनमें से कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो दिन में न जाने कितनी बार चाय पी जाते हैं। चाय पीना एक हद तक हेल्दी रहता है, लेकिन जो लोग ज्यादा चाय पीते हैं तो इससे उनकी सेहत को नुकसान होने लगते हैं। लेकिन दिक्कत सिर्फ यहीं तक नहीं होती है, यह भी देखा गया है कि लोगों को चाय पीने के साथ-साथ कुछ खाने आदत भी होती हैं। चाय के साथ खाई जाने वाली कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस लेख में हम आपको चाय के साथ खाई जाने वाली कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका चाय के साथ सेवन करना कई बार सेहत को नुकसान पहुंचा देता है और इसके कारण बाद में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं, चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं किया जाना चाहिए

1. फ्राइड फूड्स

यह भी देखा गया है कि ज्यादातर लोग चाय के साथ तली हुई चीजें खाना पसंद करते हैं जैसे ब्रैड पकोड़ा, नमकीन, मट्ठी व नमक पारे आदि। लेकिन तेल में तल कर बनाया गया या फ्राइड फूड्स का सेवन चाय के साथ करना अच्छा नहीं रहता है। हालांकि, चाय के साथ कभी-कभार खाई गई ऐसी चीजें नुकसान नहीं देती हैं, लेकिन जो लोग रोज चाय के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं, उन्हें सेहत से जुड़ी अन्य कई बीमारियां होने का खतरा रहता है।

2. मैदे से बनी चीजें

चाय के साथ अगर कोई चीज बहुत ज्यादा खाई जाती हैं, तो उनमें मैदे की चीजें भी शामिल हैं। बिस्किट, कुकीज व ब्रैड आदि ये सभी चीजें मैदे से बनी होती हैं। यहां तक कि कुछ प्रकार की नमकी, मट्ठी व नमक पारे आदि भी मैदे से ही बने होते हैं और अगर आप नियमित रूप से मैदे सी इन चीजों का सेवन कर रहे हैं, तो इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ दें।

3. ठंडी चीजें खाना

देखा गया है कि काफी लोग चाय के साथ ऐसी चीजें खाने की गलती कर देते हैं। कई चीजों का सेवन चाय के साथ करना सही रहता है, हालांकि अगर लंबे समय से वह चीज रखी हुई है और ठंडी हो गई है तो कई बार वह नुकसान पहुंचा देती है। खासतौर पर घर पर बना खाना जैसे रोटी, चावल आदि जब पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो गलती से भी चाय साथ इनका सेवन नहीं किया जाना चाहिए।

4. खट्टी चीजें खाना

कुछ लोग चाय के साथ खट्टी चीजों का सेवन कर लेते हैं जैसो टोमेटो सोस या अचार आदि। लेकिन डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खट्टी चीजों सेवन चाय के साथ नहीं किया जाना चाहिए और ऐसा करने से पाचन क्रिया खराब हो जाती है। अगर आपकी पाचन क्रिया लगातार खराब होती जा रही है, तो हो सकता है कि इसके पीछे यह भी एक वजह हो। इसलिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source