गर्मियों में संभलकर करें इन चीजों का सेवन, बिगड़ सकता है हाजमा, शरीर में हो सकती है पानी की कमी

यहां पढ़ें ऐसे फूड्स के बारे में जिनका सेवन गर्मियों के मौसम में करने से आपको नुकसान पहुंच सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 17, 2022 10:36 PM IST

आयुर्वेद और सभी पारम्परिक चिकित्सा पद्धियों में लोगों को स्वस्थ रहने के लिए सबसे पहले जो उपाय बताया जाता है वह है मौसम के अनुसार अपने खान-पान अपनाना। तापमान में होने वाले बदलावों के कारण लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं महसूस हो सकती हैं। इसीलिए, मौसम बदलने के साथ लोगों को अपनी डाइट के प्रति भी सावधान हो जाना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए लोगों को प्रयास करने चाहिए कि वे किसी ऐसी चीज का सेवन ना करें जो उनके इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र या गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन दिनों देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मियों का मौसम है और तपती धूप और उमस के चलते लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।  यहां कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में आप पढ़ सकते हैं जिनका सेवन गर्मियों के मौसम में करने से आपको नुकसान पहुंच सकता है।

गर्मियों में नहीं करना चाहिए इन फूड्स का सेवन (Foods to Avoid In Summers In Hindi)

चाय और कॉफी

गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसीलिए, ऐसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जो डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं। चाय और कॉफी ऐसे ही ड्रिंक हैं। गर्मियों में चाय पीने या कॉफी पीने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि, चाय-कॉफी में पाए जाने वाली कैफीन शरीर का तापमान बढ़ा सकती है और यह शरीर में डिहाइड्रेशन की स्थिति बढ़ा सकती है।

अचार

प्री-बायोटिक्स से भरपूर होने के बावजूद अचार का सेवन गर्मियों में आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, अचार में नमक की मात्रा अधिक होने से यह डिहाइड्रेशन या शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकता है। इसी तरह जो लोग अचार का सेवन अधिक करते हैं उनके पाचन तंत्र पर भी पुरा असर पड़ सकता है।

सोडा

बोतलबंद सोडा और कार्बोनेटेड कोल्ड्रिंक्स को ठंडा करके गर्मियों में पीना लोगों को खूब भाता है। बच्चों से लेकर बड़ों के लिए भी सोडा गर्मियों का एक फेवरेट ड्रिंक होता है। लेकिन,जहां इन कोल्ड्रिंक्स का ठंडा स्वाद आपको गर्मी से राहत दिलाता है वहीं, इनके सेवन से शरीर को नुकसान भी पहुंचता है। बोतलबंद सोडा में शक्कर, प्रिजर्वेटिंव्स और केमिकल्स की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे, ये शरीर को ना केवल एक्स्ट्रा कैलोरी देकर मोटापा बढ़ाते हैं बल्कि डिहाइड्रेशन का कारण भी बन सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और डाइट से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source