
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 20, 2021 8:31 AM IST
Foods for Strong Bones: हड्डियों को मजबूत और हेल्दी बनाने वाले 3 फूड्स, डेली करें डाइट में शामिल
Diet for Strong Bones in Hindi: हड्डियों की मजबूती (Strong Bones) बेहद जरूरी है। यदि आपकी हड़्डियों को कम उम्र से ही वे जरूरी पोषक तत्व और मिनरल्स प्राप्त होंगे, तो बुढ़ापे में हड्डियों की कोई बीमारी जल्दी नहीं हो सकती है। 30 की उम्र पार करते ही, हड्डियों की घनत्वता कम पड़ने लगती है या इनमें किसी ना किसी तरह की समस्या शुरू हो जाती है। कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर चीजों का सेवन (Foods for strong bones) नहीं करेंगे, तो आपको 35 की उम्र पार करते ही हड्डियों में दर्द, इनका कमजोर होना, हड्डियों की समस्याएं शुरू हो सकती हैं। किशोरावस्था तक आवश्यक बोन मास नहीं बनने से बाद में समस्याओं का सामान करना पड़ सकता है। अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलावों और चीजों को शामिल करके इन्हें मजबूत बना सकते हैं। इन तरीकों से आप पा सकते हैं स्वस्थ और मजबूत हड्डियां.....
हड्डियों को कैल्शियम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में बच्चों को प्रतिदिन दूध, दही, पनीर और दूध से बनी अन्य चीजें जरूर खाने के लिए दें। महिलाओं को भी डाइट में दूध-दही शामिल करना चाहिए, क्योंकि 35 की उम्र पार करते ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। कैल्शियम हड्डियों की सेहत के लिए सबसे आवश्यक मिनरल होता है। मिनरल जैसे कैल्शियम की मात्रा ही हड्डियों में सबसे ज्यादा मौजूद भी होती है। हड्डियों को मजबूती देने के लिए प्रतिदिन हाई कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा विटामिन डी और विटामिन के भी हड्डियों के लिए आवश्यक है। विटामिन डी शरीर को कैल्शियम एब्जॉर्ब करने में मदद करता है।
लेमनग्रास का सेवन बहुत कम लोग ही करते हैं, लेकिन यह हड्डियों को मजबूत बनाने, उन्हें स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आप इसे सलाद में डालकर खा सकते हैं या फिर चाय बनाते समय कुछ पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेमनग्रास से बनी चाय ज्वाइंट्स में होने वाले दर्द को भी दूर कर सकती है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी, फ्लेवोनॉएड आदि जो हड्डियों का विकास करने के साथ ही उन्हें मजबूती भी देते हैं।
हर तरह की सब्जी हड्डियों के लिए बेहतर मानी गई है। इनमें विटामिन सी काफी अधिक होते हैं। विटामिन सी हड्डी बनाने वाली कोशिकाओं के उत्पादन को उत्तेजित करता है। एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन सी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हड्डियों की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचा सकते हैं। बोन डेंसिटी को बढ़ाने के लिए भी सब्जियों का सेवन जरूरी होता है। एक स्टडी की मानें तो महिलाओं को प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम कर सकता है।
(Disclaimer: इस लेख में बताए गए तरीकों, डाइट टिप्स को सिर्फ सुझाव के तौर पर ही लें। हड्डियों की समस्याओं से बचने के लिए सही आहार, डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)