सर्दियों में बहुत जल्दी बीमार पड़ते हैं एक साल के बच्चे! इम्यूनिटी बढ़ानी है तो खिलाएं ये 4 चीजें, इन बातों का रखें ध्यान

Diet for 1 year old: सर्दियों का मौसम अपने साथ कई बीमारियां होने का खतरा लेकर आता है, जिससे ज्यादातर 1 साल के बच्चों को परेशानी होती है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही खास तरह से फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो बच्चों की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 3, 2022 3:51 PM IST

Foods to eat in winter: सर्दियों का समय वैसे तो किसी को भी बीमार बना सकता है। लेकिन इस मौसम में अगर सबसे ज्यादा किसी के बीमार पड़ने के चांस होते हैं, तो वे 1 से 5 साल के बच्चों के होते हैं। एक साल का होने के बाद बच्चा धीरे-धीरे चलना सीख जाता है और कुछ तो एक साल का होने से पहले ही चलने लग जाते हैं, ऐसे में उन्हें पकड़ कर रखना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को रोकने के लिए पेरेंट्स की तमाम कोशिशों के बाद भी बच्चे रुकते नहीं है और ठंडे फर्श पर दौड़ने लगते हैं। यही कारण है कि बच्चे सर्दियों में बहुत जल्दी बीमार पड़ते हैं। बच्चों को रोकना तो मुश्किल है, लेकिन उनकी डाइट में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं, जो उन्हें बीमार पड़ने से बचा सकती है। इस लेख में 5 ऐसे फूड्स को बच्चों की इम्यूनिटी को स्ट्रांग करके उन्हें सर्दियों में बीमार पड़ने से रोकती है।

1. मौसमी फल व सब्जियां (Seasonal Vegetable and fruits for baby)

एक साल के बाद ही बच्चों को थोड़ा-थोड़ा करके मौसमी फल व सब्जियां खिलाना शुरू कर दें। ये बच्चे के नाजुक पाचन के लिए बहुत अच्छी रहती हैं और साथ ही उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। सर्दियों के फल व सब्जियां जैसे संतरे, गाजर व मूली आदि को थोड़ी-थोड़ी मात्रा बच्चे को देना शुरू किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि बच्चे को कोई भी सब्जी कच्ची न खाने दें।

2. ड्राई फ्रूट्स (Dry fruits for baby)

ड्राई फ्रूट्स भी बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। हेल्दी फैट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ड्राई फ्रूट्स बच्चे को पोषण प्रदान करने के साथ-साथ उसे मौसमी बीमारियों से दूर रखे में भी मदद करते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे को ड्राई फ्रूट्स पूरी तरह से मैश करके यानी पीसकर ही खिलाएं।

3. गुड़ (Jaggery for baby)

सर्दियों में बच्चों के लिए गुड़ भी बेहद फायदेमंद रहता है। गुड़ ठंडे मौसम में उनके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ उन्हें सर्दी-जुकाम के लक्षणों से भी दूर रखता है। गुड़ को तेजी से इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स में से एक माना जाता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में बच्चे को गुड़ न दें और गुड़ अच्छी गुणवत्ता का ही लाएं। ज्यादा दिन पुराना गुड़ या फिर चीनी से बने आर्टिफिशियल गुड़ बच्चे के लिए ठीक नहीं हैं।

4. अंडे (Eggs for baby)

बच्चों के लिए सर्दियों में अंडा बेहद फायदेमंद चीज है। अंडा उनके शरीर को गर्म भी रखता है और इस से उन्हें अनेक स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। अंडे में कई प्रकार के मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपके बच्चे का वजन पहले से ही ज्यादा है, तो उसे अंडे का पीला हिस्सा न खिलाएं और साथ ही ज्यादा मात्रा में अंडा भी उन्हें परेशान कर सकता है।

एक्सपर्ट से बात है जरूरी

कोई भी फूड कितना भी हेल्दी क्यों न हो ज्यादा मात्रा में उसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। 1 साल के बच्चे की डाइट बहुत ही कम होनी चाहिए और इसलिए उन्हें ऐसे फूड्स खिलाने चाहिए जिस से उन्हें ज्यादा पोषण मिले। इसलिए अपने बच्चे को कौन सी चीज कितनी मात्रा में खिलानी है आदि का पता लगाने के लिए बच्चों को डॉक्टर या चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट से बात करें।