पेट में हो रहा है दर्द तो खाएं ये 5 चीजें, इनसे बनाएं दूरी

पेट में दर्द किसी भी समय हो जाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 12, 2023 8:07 AM IST

Foods To Eat And Avoid In Stomach Pain: पेट दर्द एक आम समस्या है, जो अक्सर गलत खानपान के कारण होती है। इसके अलावा, गैस, बदहजमी या संक्रमण के कारण भी यह समस्या हो सकती है। अधिकतर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि पेट दर्द होने पर क्या खाया चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए? अगर आप भी पेट दर्द से परेशान हैं, तो हल्का और जल्दी पचने वाला भोजन ही खाएं। साथ ही, मसालेदार भोजन, दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन का सेवन न करें। गाढ़ा भोजन यानी ऐसा भोजन जो जल्दी से न पचता हो, उन्हें भी खाने से बचें। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जो पेट दर्द से राहत दिला सकते हैं। साथ ही, पेट दर्द में किन चीजों से परहेज करना चाहिए, इसके बारे में भी जानकारी देंगे।

पेट दर्द में क्या खाना चाहिए? – What To Eat In Stomach Pain In Hindi

अदरक

अदरक पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। अगर आपके पेट में दर्द हो रहा है, तो आप अदरक की चाय पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक इंच अदरक का टुकड़ा डालकर उबाल लें। फिर इसे छान लें और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। दिन में 1 से दो बार इसका सेवन करने से आपको जल्द राहत मिल सकती है।

पुदीना

पेट दर्द की समस्या में पुदीने का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे पेट को अंदर से ठंडक मिलती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है। पुदीने का रस या चाय पीने से गैस, अपच, एसिडिटी और पेट में सूजन की समस्या से भी आराम मिल सकता है।

सेब

पेट दर्द होने पर सेब को पीसकर सेवन करना लाभकारी हो सकता है। सेब में पॉलीफेनॉल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पेट की सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह आंतों में गुड बैक्टीरिया के उत्पादन को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है।

मूंग दाल खिचड़ी

पेट दर्द में मूंग दाल की खिचड़ी खाने से फायदा मिल सकता है। दरअसल, मूंग दाल पेट के लिए अच्छी और पचाने में आसान होती है। इसके लिए मूंग दाल को चावल के साथ मिलाकर इसकी खिचड़ी बना लें। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त होगा और दर्द में आराम मिलेगा।

प्रोबायोटिक फूड्स

पेट दर्द की समस्या में प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन फायदेमंद होता है। प्रोबायोटिक फूड्स गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, उल्टी, मतली और दस्त जैसी पाचन संबंधी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

पेट दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए?- What Not To Eat In Stomach Pain In Hindi

मसालेदार, तला भुना और जंक फूड खाने से पेट दर्द की समस्या पड़ सकती है। इसलिए इन चीजों को खाने से परहेज करें।

पेट में दर्द हो, तो चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन न करें। क्योंकि ये पेट दर्द और एसिडिटी को बढ़ा सकते हैं।

पेट दर्द होने पर दूध और पनीर जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये गैस और बदहजमी का कारण बन सकते हैं।

पेट दर्द होने पर बींस और चना का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन्हें खाने से आपकी समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source