
... Read More
Written By: Anshumala | Published : July 10, 2019 3:16 PM IST
बारिश में अधिक मछली खाने के नुकसान भी जान लें। © Shutterstock.
मानसून में सबसे जरूरी है अपने खानपान पर ध्यान देना। बाहर का खाना, बासी खाना या फिर नॉनवेज का अधिक सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खासकर, बारिश के मौसम में मछली का सेवन थोड़ा कम करें। जो लोग मछली खाने के शौकीन हैं, वे बरसात के मौसम में अपनी इस पसंदीदा फूड से दूरी बना लेनी चाहिए वरना सेहत के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे कि मछली खाने से ऐसी क्या समस्या हो सकती है? तो जानें, मछली खाने के ये चार नुकसान (Food to Avoid in Monsoon in Hindi) के बारे में -
1 पहला कारण यह है कि बारिश के मौसम में मछलियों को बड़ी मात्रा में स्टोर करके रखा जाता है और उन पर केमिकल का इस्तेमाल भी होता है ताकि वे खराब न हों। ऐसे में मछली खाने से पेट संबंधी समस्याएं पैदा (Food to Avoid in Monsoon in Hindi) हो सकती हैं।
Healthy Diet for Dengue : डेंगू होने पर खाएं ये सुपरफूड्स, जल्दी होंगे स्वस्थ
2 इस मौसम में तालाबों का पानी ज्यादातर दूषित और गंदा हो जाता है। यदि आप बारिश में जलीय जीवों या मछली का सेवन करते हैं, तो आपको फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है।
3 मछलियों के प्रजनन का समय भी यही होता है। जब वे अंडे देती हैं, तो ऐसे में इनका सेवन फूड प्वॉइजनिंग के साथ-साथ सेहत संबंधी अन्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
4 इस मौसम में स्टोर करके रखी गई मछलियां पोषण के लिहाज से भी सही नहीं मानी जाती हैं। ऐसे में मानसून में इनका सेवन करना समझदारी वाला फैसला नहीं होगा।