
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 3, 2018 9:15 PM IST
विटामिन डी की कमी हमारे मौजूदा अस्त-व्यस्त और शहरी जीवन का एक बड़ा परिणाम है। धूप ना लगने और असंतुलित डायट की वजह से हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाती है। यहां हम लिख रहे हैं कुछ खाने-पीने की चीज़ों के बारे में जो विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं। तो अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो तो अपनी डायट में शामिल करें खाने-पीने की ये 5 चीज़ें !
मशरूम: कुछ मशरूमों में विटामिन डी, प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं,जैसे- वाइट बटन, वाइल्ड एडिबल, और चैन्ट्रल।
दूध और दूध से बनी चीजें: दूध पीना बहुत ज़रूरी होता है मगर कुछ लोगों को दूध पीना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। उन लोगों को दूध से बनी चीजों को खाना चाहिए, क्योंकि दूध में कैल्सियम और विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में होता है, जैसे- चीज़ या दही। दही सिर्फ आपके शरीर को पौष्टिकता ही प्रदान नहीं करता है बल्कि कैल्सियम को सोखने में भी मदद करता है।
अंडा और मीट: अंडे का पीला भाग और मीट भी विटामिन डी का अच्छा स्रोत होता है।
मछली: मछली विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत होती है। जो मांसाहारी होते हैं वे मछली के द्वारा विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। मछली में उच्च मात्रा में फैटी एसिड्स होते हैं, जैसे- सामन, ट्यूना, हिलसा, सार्डिन, कड, मैकरल आदि।
फार्टफाइड फूड्स: फूड के प्रोसेसिंग के दौरान जो विटामिन और मिनरल खो जाते हैं, उस कमी को फार्टफाइड फूड्स पूरा करने में मदद करते हैं और खाद्द के पौष्टिकता को भी बढ़ाते हैं। विटामिन डी युक्त फार्टफाइड फूड्स में ब्रेड, सेरल, दूध,पनीर, चीज़, सोया मिल्क और संतरा का जूस आदि शामिल हैं।