आपके बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य को बूस्ट करते हैं ये 5 फूडूस, डेली खिलाएंगे तो बच्चा रहेगा तंदरुस्त

बच्चों को पैकेट की चीजों से दूर रखना आसान नहीं है लेकिन उन्हें कुछ ऐसे फूड्स दे सकते हैं जिससे उनकी इम्यूनिटी बढ़े।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 17, 2021 4:29 PM IST

food for boost child health in hindi : कोरोना के चलते सभी मां-बाप अपने बच्चों को लेकर परेशान हैं, तो वहीं अब तीसरी लहर की संभावना ने उन्हें अपनी बच्चे की चिंता के लिए मजबूर कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि तीसरी लहर से बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा है। ऐसे में कोरोना से लड़ने के लिए सभी बच्चों की इम्यूनिटी और स्वास्थ्य अच्छा होना ज्यादा ज़रूरी है। एक्सपर्ट्स मानते है की बच्चों के लिए कुछ ऐसे फूड्स है जो उनकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हों। इसके अलावा एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि बच्चों को पैकेट की चीजों से दूर रखना आसान नहीं है लेकिन उन्हें कुछ ऐसे फूड्स दे सकते हैं जिससे उनकी इम्यूनिटी बढ़े। तो आइय जानते हैं कौन से हैं ये फूड्स।

बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले फूड्स (food for boost child health)

1. दलिया (oatmeal )

दलिया एक ऐसा फूड है जिसमे बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन- बी पाया जाता है। दलिया खाने से बच्चों की मानसिक शक्तिभी बूस्ट होती है। दलिया आपके बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और आप इसे सुबह या फिर शाम को भी यूज कर सकते हैं।

2. नट्स और बीज (nuts and seeds )

नट्स और बीज एक ऐसे तत्व है जो एक्सपर्ट्स आपके बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुझाते हैं। साथ ही यह तो बच्चों की डाइट में ज़रूर होने चाहिए। नट्स और बीज को आप बच्चों को स्नैक्स के रूप में दे सकते है। साथ ही बच्चों को आप ये ड्राई फ्रूट्स भूनकर या भिगो कर भी खिला सकते हैं।

3. अंडा (egg)

अंडा इम्यूनिटी बूस्ट करने का एक बहुत ही अच्छा सोर्स है, जिसमें फैट, प्रोटीन्स, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन शामिल होते हैं। इसके साथ ही बच्चे अंडे खाना बहुत पसंद करते है इसलिए बच्चों के लिए अंडे खाना बहुत अच्छा होता है।

4. फल और सब्जी (fruits and veggies)

बच्चों को फल खाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। हो सके तो अपने बचो को फ्रूट जुइ की जगह साबत फल खिलाने चाहिए। जितना हो सकते अपने बच्चों को हरी सब्जी खिलाए ,अगर आपके बच्चों को सब्जी नहीं अच्छी लगती तो उन्हें अगल तरह से पका के सब्जी खिलाए।

5. मसाले या जड़ी बूटी (spices or herbs)

जितना हो सके अपने बच्चों को मसाले या जड़ी बूटी खिलाएं , इससे उनकी इम्युनिटी तोअच्छी होगी साथ ही साथ बच्चों को आंखों की रौशनी भी अच्छी होगी।

6. डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy products)

जितना हो सके आपको अपने बच्चों को दूध से बनी चीज़े और डेरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए उनमे बहुत ज्यादा मात्रा में कैल्शियम और विटामिन पाया जाता है। डेरी प्रोडक्ट्स में आप अपने बच्चे को दूध, दही, मक्खन और घी जैसे चीज़े खिला सकते है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.