4 सप्ताह के इस डाइट प्लान को करें फॉलो, वजन होने लगेगा कम

यदि आप वजन कम करना चाहती हैं तो चार सप्ताह की आहार योजना को करें फॉलो। यह प्रभावी रूप से वजन कम करते हैं और शरीर में ऊर्जा के स्तर को भी बनाएं रखते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 21, 2019 8:18 AM IST

अधिक वजन होना ना केवल आपको अस्वास्थ्यकर बनाता है बल्कि यह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जुड़ा हुआ होता है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के बारे में अधिक जागरूक होती हैं, खासकर वजन के बारे में। इस संबंध में, कई महिलाएं खुद को भूखा रखती हैं, लेकिन यह नकारात्मक रूप से स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। भूख आवश्यक ऊर्जा को कम कर देता है जिसे आपके शरीर को दैनिक कार्यों के लिए आवश्यकता होती है। उचित वजन घटाने के लिए, महिलाओं को उचित आहार योजना की आवश्यकता होती है, जो शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करती है और वजन घटाने में वृद्धि करती है। इसके अलावा, आप एक उचित आहार योजना प्राप्त करने के लिए आहार विशेषज्ञ से भी संपर्क कर सकते हैं। यदि आप वजन कम करना चाहती है तो चार सप्ताह की आहार योजना है जो प्रभावी रूप से वजन कम करते हैं और शरीर में ऊर्जा के स्तर को भी बनाएं रखते हैं।

महिलाओं के लिए चार सप्ताह का डाइट प्लान 

सप्ताह 1 पर क्या खाना है

सप्ताह 2 के लिए आहार योजना

सप्ताह 3 पर क्या खाना है

सप्ताह 4 के लिए आहार योजना

सप्ताह 1 क्या खाएं

सुबह के समय

पहले सप्ताह के डाइट प्लान में आपको एक फल और उसके साथ फ्लैक्स, मेलन और अन्य बीजों का सेवन करना है।

नाश्ता

एक गिलास वेजिटेबल सूप और पनीर सैंडविच और 2 होल ग्रेन ब्रेड स्लाइस का भी साथ में सेवन करें।

मिड-मॉर्निंग

2 खजूर और 2 अखरोट का सेवन करें और इसके साथ किसी भी एक फल का सेवन करें।

लंच से पहले

एक प्लेट विनेगर वाले सलाद का सेवन करें।

लंच

लंच में 2 रोटी और एक कटोरी चावल का सेवन करें। इसके अलावा अंडा भूर्जी और एक कटोरी लो-फैट वाले दही का सेवन करें।

शाम

एक कप चाय या कॉफी या फिर एक गिलास छाछ का सेवन करें।

स्नैक्स

अपने पसंद के अनुसार एक कोई सा भी फल और वे प्रोटीन ड्रिंक।

डिनर

एक कटोरी चिकन ग्रेवी और एक कटोरी चावल और साथ में 2 रोटी।

सप्ताह 2 के लिए आहार योजना

सुबह में

10 मिलीलिटर वीटग्रास जूस का सेवन करें।

नाश्ता

एक कटोरी वेजिटेबल दलिया और एक कटोरी पोहा का सेवन करें और साथ में एक गिलास वेजिटेबल जूस भी लें।

मिड-मॉर्निंग

एक गिलास दूध के साथ प्रोटीन शेक का सेवन करें।

लंच के पहले

एक कटोरी वेजिटेबल सूप का सेवन करें।

लंच

2 रोटी और एक कटोरी दाल का सेवन करें। इसके अलावा, एक कप ग्रीन टी का भी सेवन करें।

डिनर

चिकन बिर्यानी और वेजिटेबल पुलाव को रायता के साथ खाएं।

सप्ताह 3 में क्या खाएं

सुबह

तीसरे दिन, वेजिटेबल जूस से अपने दिन की शुरुआत करें। इसके अलावा आप फलों का सेवन भी कर सकती हैं।

नाश्ता

एक कटोरी पोहा का सेवन करें।

मिड-मॉर्निंग

कोई सा भी फल या नट्स

लंच से पहले

एक कटोरी स्प्राउट्स और एक कटोरी मिक्स वेजी सूप।

लंच

एक कटोरी दाल और एक कटोरी रेट राइस।

स्नैक्स

मिक्स वेजी जूस।

डिनर

खाने के लिए, एक कटोरी फल और वेजी मिक्स सलाद और एक कटोरी दही।

सप्ताह 4 के लिए आहार योजना

सुबह में

चौथे दिन, अखरोट और बादाम के साथ अपने दिन की शुरुआत करें।

नाश्ता

एक कटोरी लो-फैट दही और वेजिटेबल पैनकेक का सेवन करें।

मिड-मॉर्निंग

3-4 फलों का सेवन करें।

लंच के पहले

एक कटोरी ग्रील्ड चिकन।

लंच

एक कटोरी खिचड़ी के साथ एक गिलास छाछ का सेवन करें।

स्नैक्स

एक कप उबले कॉर्न और एक कप कॉफी का सेवन करें।

डिनर

डिनर में एक कटोरी सब्जी और सीड्स वाले सलाद का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source