Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ज्यादा खाना खा लेने पर होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आप बार बार खाने की इच्छा हो रही है तो एक बार डॉक्टर से अपना चेकअप ज़रूर करवाएं!

ज्यादा खाना खा लेने पर होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Written by Editorial Team |Published : June 12, 2017 4:51 PM IST

हर वीकेंड आप अपने लिए सबसे अच्छा लंच बनाते हैं और ज्यादा खाने की वजह से फिर आप कहीं जाने की स्थिति में नहीं रहते हैं। डकार लेना अलग बात है लेकिन ज्यादा खा लेने के बाद बेचैनी को हैंडल करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। तो अगली बार जब आपको लगे कि ज्यादा खाने के बाद आप उठ भी नहीं सकते हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट चेरी गुप्ता के बताये हुए टिप्स को ज़रूर फॉलो करें।

पेपरमिंट की चाय पियें : अदरक या पेपरमिंट की चाय पीने से आपकी बेचैनी कम हो जाएगी और मिचली आना बंद हो जायेगा। वास्तव में खाने से आधे घंटे पहले पेपरमिंट चाय पीने से आप ज्यादा खाने से भी बच सकते हैं।

ढीले कपड़े पहनें: इसके अलावा आप इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद ढीला कपड़े ही पहनें। टाइट जींस पहनने से आप और भी असहज महसूस करने लगेंगे।

Also Read

More News

सीधे बैठें: झुककर बैठने की बजाय सीधे बैठें। आप अपनी बेचैनी को कम करने और पाचन में सुधार के लिए वज्रासन मुद्रा में भी बैठ सकते हैं।

स्ट्रेच : ज्यादा भोजन के बाद थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग और ट्विस्टिंग एक्सरसाइज करने से भी से राहत मिलती है। आप भोजन के आधे घंटे बाद सही पाचन और शरीर से टोक्सिन को बाहर निकालने के लिए इन आसनों को आजमा सकते हैं।

आपका अगला भोजन: अगर आप लंच में ज़्यादा खा लिए हों तो रात में हल्का भोजन लें। आप सिर्फ कुछ सूप और सलाद भी ले सकते हैं। या यदि आपने रात में ज्यादा खा लिया है तो अगली सुबह प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करें। पैक्ड फ़ूड खाने से परहेज करें और पूरे दिन चीनी न खाएं। अपने भोजन में हरी सब्जियां, प्रोटीन और हेल्दी फैट लें। हालांकि एक टाइम के खाने को स्किप न करें वरना फिर आप अगली बार ज़रूरत से ज्यादा खा सकते हैं।

कार्डियो करें: अगर लंच के बाद पेट फूलने और सुस्ती जैसा महसूस हो रहा है तो शाम को कार्डियो एक्सरसाइज करें। भले ही आप सिर्फ 10 मिनट के लिए ट्रेडमिल पर ही रनिंग करें लेकिन इतना ही व्यायाम कर लेने से आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।

याद रखें यदि आप सप्ताह में एक से अधिक बार खुद को ज्यादा खाने खाते हुए पाते हैं तो यह ज्यादा खाने की बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके बचने के लिए आप डॉक्टर की मदद ले सकते हैं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More