... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
एसिडिटी का तुरंत इलाज करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार.
एसिडिटी का तुरंत इलाज करना जरूरी होता है. क्योंकि एसिडिटी की वजह से कई तरह की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है. एसिडिटी में क्या खाएं, एसिडिटी में परहेज की खास जरूरत होती है. खान-पान में विशेष बदलाव के साथ एसिडिटी के घरेलू उपचार ज्यादा फायदेमंद होते हैं. एसिडिटी का तुरंत इलाज करने के लिए बाजार में मिलने वाली दवा ज्यादा कारगर नहीं होती हैं. अगर आप भी एसिडिटी की परेशानी से ग्रस्त हैं, तो आपको इन बातों का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है.
पाचन तंत्र में एसिड का महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन जब जरूरत से ज्यादा एसिड बनने लगता है, तो उससे एसिडिटी बनने लगती है. एसिडिटी का इलाज कोई खास दवा से नहीं किया जा सकता अगर आप खान-पान में ध्यान नहीं देते हैं. बहुत अधिक भोजन करना, मसालेदार खाना, जंक फूड का अधिक सेवन, नाश्ता न करना, जल्दी-जल्दी खाने की आदत एसिडिटी के कारण हो सकते हैं. एसिडिटी से बचाव के लिए इन कामों पर विशेष ध्यान दें.
डॉक्टर से सलाह लें और सुबह खाली पेट दवा खाने को जो दें उसे नियमित तौर पर खाएं. इसके अलावा आपको कुछ एसिडिटी के घरेलू उपायों को अपनाना चाहिए.
अगर आपको एसिडिटी की समस्या हमेशा रहती है तो खाने के बाद सौंफ का सेवन करें.
रात को सोने से पहले एक लौंग को चबाकर पानी पीने से भी एसिडिटी की परेशानी ठीक होती है.
खाने में फाइबर और सब्जियों का ज्यादा सेवन भी एसिडिटी का बेहतर इलाज है.
एसिडिटी का तुरंत इलाज करना है तो एक ग्लास पानी में नींबू, शहद, अदरक का रस मिलाकर पीना चाहिए.
दिन के समय इलायची खाने से भी धीरे-धीरे एसिडीटी की परेशानी दूर होने लगती है.
गैस एसिडिटी और कब्ज की समस्या को भगाने के लिए 4 एक्सरसाइज.
कब्ज, एसिडिटी और गैस दूर करने के लिए इसबगोल की भूसी खाने के सही तरीके.