Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह ठीक से पेट साफ नहीं होता तो आजमाएं ये आसान उपाय

Subah pet saaf na hone par kya karein : अगर आपको बार-बार कॉन्स्टिपेशन की शिकायत होती है तो आप रोजाना ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं, जो हर मौसम में आपको कॉन्स्टिपेशन से बचाने में मदद कर सकती हैं।

सुबह ठीक से पेट साफ नहीं होता तो आजमाएं ये आसान उपाय

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 21, 2025 5:08 PM IST

Constipation Relief Home Remedies: कॉन्स्टिपेशन या कब्ज की समस्या इन दिनों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में काफी कॉमन हो गयी है। लोगों के खाने-पीने से जुड़ी आदतें और उनकी लाइफस्टाइल शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बुरी तरह प्रभावित करती है जिसकी वजह से लोगों को डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो जाती है। पाचन तंत्र के ठीक तरीके से काम ना करने की वजह से लोगों का पेट सुबह के समय ठीक तरीके से साफ नहीं होता और ऐसे में उन्हें बहुत अधिक तकलीफ महसूस हो सकती है।

सुबह पेट अगर ठीक तरीके से साफ ना हो तो ऐसे में कॉन्स्टिपेशन की वजह से पेट दिन भर भारी-भारी-सा महसूस हो सकता है। कब्ज की वजह से पेट में गैस बनने, पेट फूलने और पेट में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती है। वहीं, दिन भर सुस्ती, थकान, कमजोरी और सिर में दर्द जैसी परेशानियां भी महसूस हो सकती हैं। कॉन्स्टिपेशन की इस समस्या को अगर लम्बे समय तक नजरअंदाज किया जाता है तो यह समस्या पेट में कुछ गम्भीर परेशानियों का कारण बन सकती है और लोगों की हेल्थ पर बुरा असर भी पड़ता है।

कॉन्स्टिपेशन से आराम पाने के लिए क्या उपाय है ?

कब्ज की परेशानी से बचने के लिए सबसे पहले आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत पड़ सकती है। खासकर, अपनी डाइट में आपको ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो कॉन्स्टिपेशन की समस्या से आपको आराम दिला सकें। जैसे, आपको डाइटरी फाइबर वाले फूड्स का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करना चाहिए। क्योंकि, फाइबर आपकी पाचन शक्ति बढ़ाता है और यह स्टूल को भी सॉफ्ट बनाता है। इससे सुबह बाथरूम में होने वाली समस्याओं से आराम मिलता है और स्टूल पास करने में भी आसानी होती है। इसके साथ ही कुछ ऐसी डाइटरी हैबिट्स अपनानी चाहिए जो कॉन्स्टिपेशन से बचने में मदद करती हैं। कुछ ऐसी ही डाइटरी आदतें हैं-

Also Read

More News

  • प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करें। मैदा, रिफाइंड फूड्स और ऑयली फूड्स का सेवन कम से कम करें।
  • अपनी डाइट में सीजनल फ्रूट्स और ताजी सब्जियों की मात्रा बढाएं।
  • हर बार खाना काने से पहले एक कटोरी सलाद जरूर खाएं।
  • दिनभर में 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं।
  • चाय-कॉफी और कैफीनेटेड ड्रिंक्स का सेवन कम से कम करें।

ये सब्जियां कॉन्स्टिपेशन की परेशानी से दिलाएंगी आराम

ब्रोकोली को करें डाइट में शामिल

न्यूट्रिएंट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के अलावा डाइटरी फाइबर से भरपूर ब्रोकोली भी आपकी कॉन्स्टिपेशन की परेशानी को कम कर सकती है। ब्रोकोली को आप सलाद, सब्जी या परांठों के अलावा सूप और पुलाव में मिलाकर भी खा सकते हैं। ब्रोकोली खाने से कॉन्स्टिपेशन से आराम तो मिलता है। साथ ही ये भी फायदे हो सकते हैं-

  • ब्रोकोली खाने से गट हेल्थ सुधरती है।
  • पेट फूलने या ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।
  • वेट लॉस में मदद होती है।

हरी मटर का सेवन करें

आपकी मनपसंद मटर के हरे दाने आपकी कॉन्स्टिपेशन की परेशानी को कम करने में मदद कर सकते हैं। मटर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो आपके बाउल मूवमेंट को बढ़ाने का काम करता है। मटर खाने से आपका डाइजेशन भी सुधरता है। यह कॉन्स्टिपेशन की परेशानी को कम करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।