
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 30, 2024 5:42 PM IST
Diet During Heatwave: हीटवेव का असर अब पूरे देश में दिखायी दे रहा है। गर्मियों के मौसम में लगातार बढ़ता तापमान लोगों के लिए एक समस्या बन गया है। लू चलने और गर्मी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर दिखायी दे रहा है। गर्मियों में हीटवेव (heatwave alert in north India) की चपेट में आने से लोगों को डिहाइड्रेशन, कमजोरी, डायरिया, आंखों से जुड़ी समस्याएं और माइग्रेन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, धूप के सम्पर्क में आने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य क्रोनिक बीमारियों से पीड़ित लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
जानलेवा गर्मी और लू के मौसम में लोगों को अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे वे बीमार होने से भी बच सकते हैं और गर्मियों के मौसम में खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। दिल्ली के बीएलके अस्पताल के डॉ. आर.के. सिंघल ने डाइट से जुड़ी कुछ टिप्स दी हैं जो बहुत अधिक गर्मी के इस मौसम में लोग फॉलो कर सकते हैं।
डॉ. सिंघल कहते हैं कि, ‘इन दिनों राजधानी दिल्ली के साथ पूरे नॉर्थ इंडिया में हीट वेव(Heat wave in North India) चल रही है। ऐसे में बुजुर्गों और 5 साल से कम उम्र के बच्चों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि ये लोग हीट वेव से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। खासकर, छोटे बच्चों के लिए यह मौसम अधिक समस्या वाला हो सकता है।
चूंकि गर्मियों में उल्टी और डायरिया (Diarrhoea) जैसी समस्याएं बच्चों में बढ़ सकती हैं ऐसे में खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। बड़ों और बच्चों को अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने में मदद करें।
डॉ. सिंघल सलाह देते हैं कि गर्मियों के मौसम में उन लोगों को अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए जिन्हें किडनी या हार्ट से जुड़ी बीमारियां हों। इसी तरह गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। ऐसे लोगों को दिन में थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नारियल पानी (Coconut Oil) और नींबू का शर्बत (Nimbu ka sharbat) भी ये लोग दिन में पी सकते हैं।
(IANS)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.