सर्दी-जुकाम और बदन दर्द से रहते हैं हमेशा परेशान तो फॉलो करें ये डाइट टिप्स, रहेंगे हेल्दी और फिट

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि,भोजन से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों की मदद से शरीर की कार्यप्रणालियों को भी मदद होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 19, 2023 6:48 PM IST

Immunity boosting diet tips: इम्यूनिटी या शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना अब बहुत जरूरी है क्योंकि, अब हर बार मौसम बदलने के साथ लोगों के बीमार पड़ने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। सीजनल फ्लू (seasonal flu), वायरस (virus) और अलग-अलग तरह के इंफेक्शन्स के चलते लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं। वहीं, इन सबके बीच कुछ लोगों को दूसरों की तुलना में बीमारियां जल्दी पकड़ लेती हैं। ऐसे लोग बार-बार और जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। इन लोगों की इम्यून पॉवर कमजोर होती है जिसके चलते वे मौसम में होने वाले बदलावों के बीच खुद को संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षित नहीं रख पाते। (Immunity boosting diet tips in Hindi)

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि,भोजन से प्राप्त होने वाले पोषक तत्वों की मदद से शरीर की कार्यप्रणालियों को भी मदद होती है। विभिन्न विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मदद से लिवर, किडनी से लेकर डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में मदद होती है और ये तत्व इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं। यहां पढ़ें ऐसी ही कुछ ऐसे ही फूड्स बारे में जो इम्यून सिस्टम की शक्ति बढ़ाते हैं। साथ ही पढ़ें डाइट से जुड़ी सावधानियां और टिप्स जो आपको हर मौसम में स्वस्थ रहने में मदद कर सकती हैं।

कमजोर इम्यूनिटी वाले फॉलो करें ये डाइट टिप्स (Diet tips for people with weak immunity)

प्लांट बेस्ड डाइट लें

प्रोबायोटिक और प्रोटीन से भरपूर डाइट लेने से इम्यूनिटी बढ़ती है। एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स ( Academy of Nutrition and Dietetics) की एक स्टडी के अनुसार, सही मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त होने से इम्यून सिस्टम को काम करने में सहायता होती है। इस स्टडी में लोगों प्लांट बेस्ड फूड्स, प्लांट बेस्ड प्रोटीन, सब्जियों और फलों की अधिक मात्रा पर फोकस करने के लिए कहा जाता है। इन फूड्स से डाइटरी फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) प्राप्त होते हैं और ये सभी तत्व इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इन चीजों से प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं और जो गुड बैक्टेरिया (good bacteria) की मात्रा बढ़ सकती है।

प्रोसेस्ड फूड्स कम खाएं

जानकारों के अनुसार, अच्छी डाइट लेने के साथ-साथ कुछ प्रकार के फूड्स से परहेज करने से भी इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। रिफाइंड फूड और प्रोसेस्ड फूड्स (process foods side effects) ऐसी ही चीजें हैं जिनके सेवन से इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचता है और इसीलिए, बीमारियों से बचने के लिए पैकेटबंद फूड्स और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज की सलाह दी जाती है। बता दें कि प्रोसेस्ड फूड्स और पैकेटबंद फूड्स को कई ऐसी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है जिसमें उनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसीलिए, इन फूड्स के सेवन से आपको किसी प्रकार के न्यूट्रिशन्स प्राप्त नहीं होते।

वहीं, मैदा, रिफाइंड शुगर और अन्य प्रोसेस्ड चीजों में मिलाए जाने वाले प्रीज़र्वेटिव्स से आंतों और डाइजेस्टिव सिस्टम (digestive system) को नुकसान होता है और इनकी वजह से मोटापा, डायबिटीज और थायरॉयडजैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है।

ये डाइट टिप्स भी आएंगी काम

  • हाइड्रेटेड रहें और दिन में 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं।
  • नमक, चीनी, तेल और आर्टिफिशियल कलर वाले फूड्स के सेवन से परहेज करें।
  • जंक फूड और फास्ट फूड खाने से बचें

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये फू़ड्स (Best Foods for Immunity)

  • अधिक से अधिक मात्रा में हरी सब्जियां खाएं।
  • रोजाना ग्रीन टी का सेवन करें। हर्बल टी पीने से बॉडी डिटॉक्स में भी मदद होगी।
  • अच्छी गट हेल्थ के लिए दही, अचार और अन्य प्रोबायोटिकरिच फू़ड्स (probiotic rich foods) का सेवन करें।
  • स्ट्राबेरी, जामुन, आंवला और अन्य प्रकार की बेरीज का सेवन करें। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।
  • लीन प्रोटीन खाएं यह कम नुकसानदायक साबित होगा और आपको न्यूट्रिएंट भी प्राप्त होंगे।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source