Oily Food Side Effects: ऑयली फूड के नुकसान से बचने के लिए खाने के बाद जरूर करें ये 5 काम, नहीं होगी कोई समस्‍या

अधिक मात्रा में डीप फ्राइड फूड या ऑयली फूड का सेवन करना हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऑयली फूड खाने के बाद इसके नुकसान से बचने के लिए आप कुछ दिशा-निर्देशों का पालन कर सकते हैं। जानिए डीप फ्राइड फूड के नुकसान से बचने के उपाय क्‍या हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 20, 2021 7:04 PM IST

आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति कितने भी जागरूक हों, मगर कभी-कभी आप भी मिठाईयां और डीप फ्राइड फूड जैसे- समोसे, पकौड़े, फ्रेंच फाइज, बर्गर और पिज्‍जा जरूर खाते हैं। जबकि ये सभी ऑयली फूड ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट से युक्‍त होते हैं, जिसके चलते व्‍यक्ति को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानियां जैसे- वजन बढ़ना, शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल की अधिकता, उच्‍च रक्‍तचाप, टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि, आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन अध‍िक मात्रा में करने से बचें। हालांकि अगर आपने जाने-अनजाने ऑयली फूड का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया है तो घबराने की आवश्‍यकता नहीं है, आप यहां दिए गए कुछ दिशा-निर्देशों का पालन कर ऑयली फूड के नुकसान से खुद को बचा सकते हैं।

ऑयली फूड (डीप फ्राइड फूड) खाने के नुकसान - Side Effects Of Eating Deep Fried Or Oily Foods In Hindi

लंबे समय तक नियमित रूप से अधिक मात्रा में ऑयली फूड या डीप फ्राइड फूड का सेवन करने वाले लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य पर गहरा असर पड़ सकता है। यह व्‍यक्ति को कई गंभीर रोगों का शिकार बना सकता है। कुछ स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशनियां निम्‍नलिखित हैं:

  • अपच, सिने में जलन, डायरिया और अन्‍य पेट संबंधी समस्‍याएं
  • कब्‍ज और बवासीर रोग
  • मोटापा और वजन बढ़ना
  • टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोग
  • उच्‍च रक्‍तचाप
  • कोलेस्‍टेरॉल
  • मुंहासे और त्‍वचा संबंधी अन्‍य समस्‍याएं

Oily Food Side Effects In Hindi

ऑयली फूड या डीप फ्राइड फूड के नुकसान से बचने के उपाय - How to Prevent Side Effects of Oily Food In Hindi

1- गुनगुना पानी पीएं (Drinking Lukewarm Water)

ऑयली फूड या डीप फ्राइड फूड खाने के बाद गुनगुना पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इससे पाचन क्रिया तेज करने में मदद मिलती है। यह अपशिष्‍ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है। यदि आप गुनगुना पानी नहीं पीते हैं तो आपको पेट संबंधी समस्‍याएं हो सकती हैं।

2- डिटॉक्‍स ड्रिंक लें (Detox Drink)

ऑयली फूड या डीप फ्राइड फूड खाने के बाद आप डिटॉक्‍स ड्रिंक्‍स का सेवन कर सकते हैं। जो शरीर से विषाक्‍त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में आपको मदद मिलेगी। डिटॉक्‍स ड्रिंक्‍स के तौर पर आप ग्रीन टी, वेजिटेबल जूस, नींबू पानी और ऑरेंज जूस इत्‍यादि।

3- अगले भोजन की प्‍लानिंग करें (Plan To Next Meal)

अगर आपने ऑयली फूड या डीप फ्राइड फूड का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया है तो आपको अपने अगले भोजन की प्‍लानिंग सावधानी से करनी होगी। ऐसे में आपको बिल्‍कुल सादा भोजन का चुनाव करना फायदेमंद होगा। आप रात के खाने में मूंग की खिचड़ी, सलाद, चपाती, दाल या सादी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। ब्रेकफास्‍ट और डिनर में ऑयली फूड के सेवन से बचना चाहिए।

4- थोड़ी देर वॉक करें (Walk)

आमतौर पर भोजन करने के बाद वॉक करना एक अच्‍छी आदतों के तौर पर देखा जाता है। रोजाना भोजन करने के बाद खासकर डिनर के बाद 100-200 कदम जरूर चलना चाहिए। इसके अलावा अगर आपने ऑयली फूड या डीप फ्राइड फूड का सेवन किया है तब भी आपको कुछ दूर वॉक जरूर करना चाहिए।

5- प्रोबायोटिक्‍स (Probiotics)

नियमित रूप से प्रोबायोटिक्स का सेवन करने से पाचन प्रणाली ठीक रहती है। इससे इम्‍यून सिस्‍टम भी बेहतर रहता है। आप रोजाना एक कप दही का सेवन कर प्रोबायोटिक्‍स का लाभ ले सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source